आस्था

बनने जा रहा है सूर्य के साथ शनि-राहु का खतरनाक योग, मेष समेत ये 4 राशि वाले रहें सावधान!

August Grah Gochar: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगस्त में सूर्य, मंगल, बुध और शु्क्र अपनी-अपनी चाल बदलने वाले हैं. अगस्त महीने की 16 तारीख को ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 22 अगस्त का राजकुमार बुध कर्क राशि में उल्टी चाल शुरू करेगा. इसके अलावा ग्रहों का सेनापति मंगल 26 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. जबकि, 25 अगस्त को धन, ऐश्वर्य और सुख का कारक शुक्र कन्या राशि में गोचर करेगा. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, अगस्त में सूर्य और शनि से समसप्तक योग बनेगा. इसके अलावा सूर्य देव राहु के साथ मिलकर षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे. ऐसे में सूर्य-शनि और राहु का खतरनाक योग से कुछ राशियों के जीवन में परेशानी खड़ी कर सकता है. आइए जानते हैं सू्र्य-शनि और राहु का यह खतरनाक योग मेष समेत किन 4 राशियों के लिए अशुभ है.

मेष राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगस्त का महीना मेष राशि के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा. ऐसे में इस दौरान जोखिम भरा कोई भी काम करने से बचना होगा. सेहत को लेकर भी खास सतर्क रहना होगा. सरकारी नौकरी करने वालों को कामकाज में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धन के लेन देन में सावधान रहना होगा. व्यापार करने वालों को निवेश से नुकसान हो सकता है. इस दौरान भाग्य का कम साथ मिलेगा.

कन्या राशि

सूर्य-शनि और राहु की वजह से अगस्त माह में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सेहत पर धन खर्च होगा. मानसिक परेशानियां रहेंगी. व्यापार करने वाले इस दौरान उधार देने से बचें क्योंकि पैसा अटक सकता है. विदेश यात्रा का योग बनेगा लेकिन उससे धन हानि हो सकती है. नौकरीपेशा वालों को फिजूलखर्ची से आर्थिक बजट बिगड़ेगा.

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त का महीना मकर राशि वालों के लिए बहुत शुभ नहीं है. सूर्य से अष्टम भाव में होने और उस पर शनि की दृष्टि पड़ने से कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. सरकारी नौकरी करने वालों इस अवधि में खास सतर्क रहना होगा. स्वास्थ्य के नजरिए से भी अगस्त का महीना अनुकूल नहीं है. सेहत से जुड़ी समस्याओं पर पैसा खर्च होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान खास सतर्क रहना होगा. कार्यस्थल पर सावधान होकर काम करना होगा. विरोधी परेशान कर सकते हैं.

मीन राशि

मीन राशि से जुड़े लोगों के लिए अगस्त का महीना शुभ नहीं माना जा रहा है. इस महीने में आर्थिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. सेहत से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न होंगी. कार्यस्थल पर विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में निराशा हो सकती है. कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है. ऐसे में अगस्त में बहुत सावधान होकर काम करना होगा.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक मौज में रहेंगे ये 3 राशि वाले, मंगल के राशि परिवर्तन से रहेंगे खुशहाल; होगी खूब तरक्की

यह भी पढ़ें: 2 अगस्त से हीरे की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, ग्रहों के राजा करेंगे बड़ा उलटफेर

Dipesh Thakur

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

15 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

24 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

60 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago