वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैसे तो तहजीब का शहर कहा जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक ताजा वीडियो ने लखनऊ को शर्मसार कर दिया है. दरअसल गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे बारिश के कारण पानी भर गया था, जिसमें कुछ मनचले हुड़दंग मचा रहे थे.
इसी दौरान बाइक पर अपने दोस्त के साथ जा रही एक युवती पर पहले तो मनचलों ने जलभराव का पानी उछाला, इसके बाद उसे पानी में ही गिरा दिया और उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की.
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके वायरल होने के बाद ही लखनऊ पुलिस हरकत में आई और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
ये भी पढ़ें-नए संसद की भव्य इमारत की छत से टपका पानी…कांग्रेस सांसद ने Video शेयर कर कही ये बात, अखिलेश ने भी बोला हमला
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि 31 जुलाई को ताज होटल के निकट गोमती नगर थाना क्षेत्र में बने अंडरपास के पास बारिश से जलभराव होने तथा आने-जाने वाले राहगीरों व वाहनों के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुड़दंगई तथा अन्य आपत्तिजनक गतिविधियां किए जाने वाले मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण को हटा दिया गया है. साथ ही स्थानीय प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज व चौकी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जिनको हटाया गया है कि उनमें प्रबल प्रताप सिंह, अमित कुमावत, शशांक सिंह, पंकज कुमार सिंह, कृपा शंकर, राघवेंद्र सिंह, विकास कुमार जायसवाल और अंजु जैन शामिल हैं तो वहीं जिनको सस्पेंड किया गया है उनमें इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज दारोगा ऋषि विवेक, दारोगा कपिल कुमार, सिपाही वीरेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना गोमती नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्राप्त साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुसंगत धाराओं में वृद्धि की गई है. गौरतलब है कि ये घटना बुधवार को उस वक्त घटी है, जब राजधानी में झमाझमा बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया.
इसी क्रम में लखनऊ के वीआईपी इलाके गोमतीनगर में जलभराव होने पर मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता की और छेड़छाड़ कर उसे पानी में गिरा दिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घटना साफ-साफ दिखाई दे रही है. हालांकि पीड़ित इस घटना को लेकर कुछ कहते नहीं है और चुपचाप वहां से चले जाते हैं. दूसरी ओर उत्पाती युवक घंटों मौके पर बवाल काटते रहते हैं. इस दौरान वे वहां से गुजरने वाली कार पर भी पानी उछालते दिखाई दे रहे हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले में एक्शन लिया है. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…