आस्था

बुध के कन्या राशि में प्रवेश करते ही इन 3 राशि वालों का होगा प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी के भी प्रबल योग

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का गोचर खास महत्व रखता है. जब बुध का गोचर होता है तो यह और भी विशेष हो जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध देव 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध का यह गोचर कुछ राशि वालों के जीवन में खास परिवर्तन लेकर आएगा. बुध गोचर की अवधि में नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी का भी लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं कि बुध के गोचर से किन राशियों के जीवन में विशेष सकारात्मक परिवर्तन आएगा.

मेष राशि

बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है. बुध गोचर की अवधि में इस राशि से जुड़े जातकों को नौकरी में चौतरफा उन्नति देखने को मिलेगी. इस दौरान जहां नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, वहीं. सैलरी में बढ़ोतरी का भी लाभ मिल सकता है. व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा खासा धन लाभ होगा. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. इस दौरान जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. किसी साथी से अचानक धन लाभ होगा. किसी बिमारी से निजात मिलेगी.

कर्क राशि

कन्या राशि में बुध का प्रवेश करना कर्क राशि से जुड़े जातकों के लिए विशेष शुभ है. बुध के इस गोचर की अवधि में नौकरीपेशा लोगों को खूब तरक्की मिलेगी. परिवार में बड़े भाई का आर्थिक सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है. नौकरी में अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन का योग बन सकता है. वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. व्यापारी वर्ग के लोगों को इस दौरान खास मुनाफा प्राप्त होगा. बुध गोचर के दौरान यात्रा का योग बनेगा. व्यापार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभाकारी साबित होगी. आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार नजर आएगा. अगर किसी प्रकार का आर्थिक संकट है तो उससे मुक्ति मिलेगी. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. सुख-समृद्धि बढ़ेगी.

मीन राशि

बुध का कन्या राशि में गोचर मीन राशि के लिए भी विशेष है. इस दौरान बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी. बुध देव की कृपा से व्यापार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति करेंगे. परिवार में माता-पिता से आर्थिक लाभ होगा. किसी साथी के सहयोग से अच्छी नौकरी लग सकती है. जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा सैलरी में वृद्धि का भी योग बनेगा. गोचर की अवधि में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी. व्यापार करने वाले कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है. करियर में चल रही परेशानियां खत्म होंगी.

यह भी पढ़ें: देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, चमकेंगे इन 3 राशियों के भाग्य, होंगे ये बड़े लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

11 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

16 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

31 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

36 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

49 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

49 minutes ago