आस्था

बुध का कर्क राशि में उदय, जन्माष्टमी से चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत

Budh Uday 2024 in Cancer Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह गोचर के साथ-साथ उदय और अस्त भी होते हैं. इस वक्त बुध देव अस्त अवस्था में हैं और 26 अगस्त को कर्क राशि में उदित होने जा रहे हैं. बुध का यह उदय जन्माष्टमी के दिन होगा. इस दिन बुध देव वक्री अवस्था में ही कर्क राशि में उदित होंगे. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी होती है तो जीवन में धन, सुख और ऐश्वर्य की वृ्द्धि होती है. इसके अलावा अगर कुंडली का बुध शुभ स्थिति में है तो अपार धन लाभ कराता है. आइए जानते हैं कि बुध के उदय से किन 5 राशियों का भाग्योदय होगा.

मिथुन राशि

बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं. बुध देव इस राशि से जुड़े लोगों की कुंडली के दूसरे भाव में उदित होंगे. ऐसे में बुध ग्रह का उदित होना कई दृष्टिकोण से लाभकारी साबित होगा. बुध-उदय की अवधि में नौकरी और व्यापार में जबरदस्त कामयाबी मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. बिजनेस करने वालों को अच्छा धन लाभ होगा. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. धन कमाने के कई साधन नजर आएंगे. सेहत अच्छी रहेगी.

कन्या राशि

इस राशि के 11वें भाव में बुध ग्रह का उदय होगा. इस दौरान जीवन खुशहाल नजर आएगा. नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे. करियर में प्रगति मिलने के साथ ही सैलरी में वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है. आर्थिक दृष्टिकोण से बुध का उदय होना लाभकारी है. व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा. बुध ग्रह की अनुकूलता से जीवन में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. नौकरी की तलाश करने वालों को इस दौरान अच्छा ऑफर मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

तुला राशि

बुध इस राशि के 10वें भाव में उदित होने जा रहे हैं. ऐसे में तुला राशि वालों को करियर में खास लाभ देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोग विदेश जा सकते हैं. नई नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा. जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे. परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा. बुध ग्रह की अनुकूलता से करियर में जबरदस्त तरक्की होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे.

मकर राशि

बुध का उदय मकर राशि के लिए भी शुभ है. इस राशि के 7वें भाव में बुध ग्रह का उदय होगा. बुध के उदित अवस्था में आने से किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. दोस्तों के सहयोग से कोई अच्छी नौकरी का ऑफर मिलेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आमदनी में वृद्धि होगी. कारोबार में जमकर धन लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. परिवार में भाई का सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि

बुध का उदय होना कुंभ राशि से जुड़े जातकों के लिए शुभ है. करियर में प्रगति होगी. नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में वृ्द्धि हो सकती है. व्यापार में अच्छी डील फाइनल होगी. वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ संतुष्ट और खुश नजर आएंगे. पिता की संपत्ति का लाभ मिल सकता है. परिवार में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय हैं ये 4 राशियां, जन्माष्टमी पर रातोंरात पलटेगी किस्मत!

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago