Chhath Puja 2025: बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल के कई इलाकों में आजकल छठ महापर्व की धूम है. यह त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि सूर्य देव के प्रति गहरी आस्था और जीवन में शुद्धता का प्रतीक है. छठ पूजा को लेकर हर साल घर-घर में खास तैयारी होती है- नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है. इन चार दिनों तक व्रतियों की आस्था, अनुशासन और संयम देखने लायक होता है.
छठ पूजा में सूपा की भूमिका बेहद खास होती है. यही वह पात्र है जिसमें फल, ठेकुआ, खीर और अन्य प्रसाद रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. पारंपरिक रूप से सूपा बांस से बनाया जाता है, लेकिन अब कई जगह लोग पीतल के सूपे का भी इस्तेमाल करने लगे हैं. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर पूजा में कौन-सा सूपा ज्यादा शुभ माना जाता है?
बांस का सूपा सबसे प्रचलित और शुभ माना जाता है. इसका संबंध प्रकृति से है और इसे शुद्धता, स्थिरता और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि बांस के सूपे से अर्घ्य देने पर संतान की उम्र लंबी होती है और घर-परिवार में शांति बनी रहती है. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी अधिकतर व्रति बांस का ही सूपा इस्तेमाल करते हैं.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: बिहार में आज मनाया जाएगा खरना, जानिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय
वहीं, पीतल का सूपा भी अपने आप में खास महत्व रखता है. इसका सुनहरा रंग सूर्य देव की आभा का प्रतीक माना जाता है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि पीतल के सूपे से अर्घ्य देने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान सूर्य की कृपा बनी रहती है. इसके अलावा, पीतल की वस्तुएं टिकाऊ और शुद्ध मानी जाती हैं, इसलिए इन्हें पूजा में उपयोग करना शुभ फलदायी होता है.
छठ पूजा का सबसे भावनात्मक क्षण वह होता है जब व्रति कमर तक जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. कहा जाता है कि यह परंपरा महाभारत काल से जुड़ी है. दानवीर कर्ण, जो सूर्य देव के पुत्र माने जाते हैं, हर दिन सूर्योदय पर जल में खड़े होकर उनकी उपासना करते थे. तब से ही यह मान्यता चली आ रही है कि उगते सूर्य की पूजा से आयु, स्वास्थ्य और समृद्धि का वरदान मिलता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…