Chhath Puja 2025: छठ पूजा सिर्फ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह त्योहार नेपाल और दुनिया के कई देशों में बसे भारतीय और नेपाली समुदाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव की आराधना का पर्व है, जिसमें व्रतियों द्वारा उगते और डूबते सूर्य को जल चढ़ाकर अपने परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की जाती है.
टाइम जोन के अनुसार, सबसे पहले छठ पूजा का आरंभ फिजी और न्यूजीलैंड में होता है. न्यूजीलैंड का टाइम जोन लगभग UTC +12 से +13 के बीच है, जबकि भारत का UTC +5:30 है. इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड में भारत से लगभग 6.5 से 7.5 घंटे पहले छठ महापर्व मनाया जाता है. यहां बसे भारतीय और नेपाली अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय परिवार रहते हैं और अपनी परंपराओं को जीवित रखते हैं. ऑस्ट्रेलिया का टाइम जोन UTC +8 से +11 के बीच है. जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी छठ पूजा का आयोजन किया जाता है, जहां के टाइम जोन UTC +7 से +9 के बीच हैं.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: छठ पूजा में क्या है सूपा का महत्व? जानें बांस या पीतल कौन-सा सूपा होता है अधिक शुभ
भारत और नेपाल इस पर्व के सबसे बड़े केंद्र माने जाते हैं. भारत का टाइम जोन UTC +5:30 और नेपाल का UTC +5:45 है. दोनों देशों में लोग पूरे श्रद्धा भाव से सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. वहीं, UAE, सिंगापुर और मॉरीशस में भी छठ पूजा मनाई जाती है. मॉरीशस में तो इस दिन सार्वजनिक छुट्टी भी होती है.
दुनिया के पश्चिमी हिस्सों जैसे अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कुछ देशों में भी भारतीय और नेपाली समुदाय अपने सांस्कृतिक पर्व को मनाते हैं. अमेरिका के टाइम जोन UTC -5 से -8 के बीच हैं, और ठंडे मौसम के बावजूद लोग अपनी परंपरा निभाते हैं. कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, लंदन, त्रिनिदाद, टोबैगो, सूरीनाम और जमैका में भी यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है.
वहीं आज के समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया की मदद से लोग अपने समारोह की लाइव स्ट्रीम, वीडियो और फोटो शेयर करके छठ पूजा को दुनिया भर में साझा कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…