आस्था

Diwali 2025 Shubh Muhurt: दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं… आज 1 घंटे 11 मिनट का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें चौघड़िया और राहुकाल की अवधि

Diwali 2025 Shubh Muhurt: आज (20 अक्टूबर 2025, सोमवार को) दीपावली का त्योहार है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी, और इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल और निशीथ काल में करना अत्यंत शुभ होता है, और यह संयोग 20 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रहा है. इसलिए, दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाना ही उचित है.

लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए इस वर्ष 1 घंटे 11 मिनट का एक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त बन रहा है.

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात्रि 08 बजकर 18 मिनट तक.

इसके अलावा, प्रदोष काल में पूजा का एक और शुभ मुहूर्त रहेगा जो शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस दौरान वृषभ काल भी शाम 7 बजकर 08 मिनट से रात 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगा, जो पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है.

महानिशीथ काल और चौघड़िया मुहूर्त

मां काली के पूजन और विशेष तंत्र पूजा के लिए महानिशीथ काल का समय भी 20 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रहा है.

महानिशीथ काल: रात 11 बजकर 36 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 27 मिनट तक (21 अक्टूबर).

दिवाली के दिन अन्य शुभ कार्य करने के लिए चौघड़िया मुहूर्त भी उपलब्ध हैं. हालांकि, कोई भी शुभ कार्य करते समय राहुकाल का ध्यान रखना आवश्यक है.

राहुकाल: सुबह 07 बजकर 50 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक.

इस अशुभ समय में कोई भी नया कार्य या शुभ अनुष्ठान करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़िए: Diwali 2025: महालक्ष्मी, श्री गणेश और देवी सरस्वती आज एक साथ पूजे जाएंगे, जानिए पूजा-पाठ से जुड़ी खास बातें

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

10 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

28 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

38 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

38 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

57 minutes ago