राशिचक्र और बृहस्पति देव.
Guru Nakshatra Transit Astrology Prediction: गुरु ग्रह इस वक्त वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में संचरण कर रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 जून को बृहस्पति देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके थे और इस स्थिति में 20 अगस्त तक रहने वाले हैं. ऐसे में रोहिणी नक्षत्र में गुरु का प्रवेश तीन राशियों के लिए खास माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु का इस नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशियों के जीवन में धन, सुख-समृ्द्धि बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कि 20 अगस्त तक बृहस्पति देव किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं.
देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त तक रोहिणी नक्षत्र में रहने वाले हैं. ऐसे में इस दौरान मेष राशि से जुड़े लोगों को खास लाभ प्राप्त होगा. गुरु ग्रह से शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी ही, साथ ही साथ भवन और वाहन का सुख भी प्राप्त होगा. व्यापार करने वालों को इस दौरान आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. इसके अलावा इस दौरान स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा.
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लिए भी अत्यंत खास है. इस दौरान सौभाग्य में वृद्धि होगी. गुरु नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में घर, वाहन या ऑफिस खरीदने का योग बनेगा. इसके साथ ही इस दौरान संपत्ति में भी इजाफा होगा. आमदनी के साथ-साथ बचत करने में भी कामयाब होंगे. किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं. मानसित तनाव से मुक्ति मिलेगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. नौकरी की तलाश करन वालों को बेहतरीन अवसर मिलेगा.
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि से संबंध रखने वालों के लिए भी खास है. इस दौरान भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. रिश्ते में खुशहाली रहेगी.
यह भी पढ़ें: इस महीने इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगी धन की देवी लक्ष्मी, होंगे ये बड़े फायदे
यह भी पढ़ें: राहु की चाल बदलने से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, जुलाई की इस तारीख से लौटेंगे अच्छे दिन
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…