6 अप्रैल को महानवमी के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन होगा. नवरात्र की घटस्थापना के दौरान जिस कलश को माता की चौकी के पास रखा जाता है, नवरात्र समाप्ति के बाद उस कलश और उसमें रखा जल का क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं.
नवरात्र समाप्त होने के बाद, इस जल को पूरे घर में छिड़कने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है. माना जाता है कि कलश के जल का छिड़काव घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है, जिससे हमेशा खुशहाली बनी रहती है. आप इस जल को तुलसी के पौधे या अन्य किसी पवित्र पौधे में भी डाल सकते हैं. इसके अलावा, इस जल को औषधीय माना जाता है, और इसे थोड़ी मात्रा में पीने से भी स्वास्थ्य लाभ होता है.
नवमी या दशमी के दिन पूजा, हवन और कन्या पूजन के बाद कलश का विसर्जन करना होता है. जैसे कलश को शुभ मुहूर्त और विधिपूर्वक स्थापित किया जाता है, उसी तरह विसर्जन का भी महत्व है. नवरात्र के बाद कलश को शुभ मुहूर्त में विसर्जित करें. विसर्जन से पहले मां दुर्गा के चरणों का स्पर्श करें और फिर कलश को हल्के से हिलाकर उठाएं.
कलश का जल घर के प्रत्येक कोने में छिड़कें ताकि घर की नकारात्मक शक्तियों का नाश हो सके और घर में सुख-समृद्धि का वास हो. इसके बाद, कलश को बहते पानी में विसर्जित कर दें.
यदि आपका कलश तांबे, पीतल या चांदी का है, तो आप कलश का जल विसर्जित करने के बाद उसे वापस घर लाकर साफ करें और अगले नवरात्र पूजा के लिए सहेज कर रख लें.
इस प्रकार, नवरात्र के बाद कलश और जल का सही तरीके से उपयोग करने से घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र की नवमी में कन्या पूजन से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार, इस मंत्र के जाप से बनेंगे बिगड़ेंगे काम
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…