आस्था

Name Astrology: नाम का पहला अक्षर A है तो जानें कैसी रहेगी आपकी लाईफ

Name Astrology: कहते हैं कि लोग सफलता प्राप्त करने के लिए क्या-क्या नहीं करते. इसके लिए हर तरह के टोटके और उपाय आजमाए जाते हैं ताकि उनकी मेहनत के साथ उन्हें भाग्य का साथ मिल सके. देखा जाता है कि कई लोग अपने नाम का शुरुआती अक्षर को भी बदल कर देखते हैं. इसके अलावा कुछ तो सरनेम भी बदल डालते हैं.

ऐसे में नाम के शुरुआती अक्षर का संबंध व्यक्ति के भाग्य से भी माना जाता है. यह आपके लिए लकी और अनलकी दोनों हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही अक्षरों के बारे में. आज का अक्षर है A .आइए देखते हैं A से शुरू होने वाले लोगों का भाग्य और स्वभाव कैसा रहता है.

स्वभाव से होते हैं दबंग

A अक्षर को अंक ज्योतिष में 1 से जोड़कर देखा जाता है. इस अक्षर के मुताबिक ऐसे लोग काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं. यह जहां भी जाते हैं वहां अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं. अगर आपका नाम इस अक्षर से शुरू होता है तो इसका मतलब है कि आप एक बुद्धिमान और बौद्धिक विचारों वाले व्यक्ति हैं.

इसके साथ ही A अक्षर वाले अगर किसी काम को अगर करने की ठान लेते हैं तो उसको पूरा करके ही मानते हैं. A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के व्यक्तियों में देखा जाता है कि यह कोई भी काम अपने अनुसार ही करते हैं. किसी दूसरे की दखलअंदाजी इन्हें पसंद नहीं होती.

माना जाता है इस अक्षर के नाम वाले लोग काफी मेहनती होते हैं. ऐसे लोग अपने काम से मतलब रखते हैं और रोमांचकारी कामों को भी करना पसंद करते हैं. माना जाता है कि यह लोग काफी अच्छी और सकारात्मक सोच वाले होते हैं.

इसे भी पढ़ें: Name Astrology: जिनका नाम शुरु होता है R अक्षर से, जानें होते हैं वह कैसे

बचते हैं इन कामों से

अपनी तेज बुद्धि से किसी भी काम को जल्द से जल्द हल कर देते हैं. ऐसे लोग सामाजिक तौर पर तो सक्रिय रहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बोलने से बचते हैं. अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और प्यार को दूसरों के सामने जाहिर नहीं होने देते. इन लोगों का रिलेशनशिप लंबा चलता है. इनकी अपने परिवार में भी काफी अहमियत रहती है. वहीं इन लोगों ने अगर कोई लक्ष्य निर्धारित किया है तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं. हालांकि इनके अंदर धैर्य की थोड़ी कमी होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

59 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago