देश

Rahul Gandhi: ‘जयचंद’ वाला चरित्र कब छोड़ेंगे?- राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर भड़की बीजेपी

Tawang Clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद देश की राजनीति उबाल पर है. तवांग झड़प के बाद राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला जारी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मामले पर सरकार को घेरते हुए बयान दिया था, जिसके बाद बीजेपी ने उनकी तुलना जयचंद से की है. दरअसल, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि “चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को पीट रही है” इसी बात से सत्ताधारी पार्टी बीजेपी हमलावर है.

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना जयचंद से की है, साथ ही सेना का मनोबल तोड़ने का भी आरोप लगाया है. गौरव भाटिया ने 1962 का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि यह 1962 का भारत नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल ने देश के दुश्मन से समझौता किया हुआ है. उन्होंने कहा, “एक भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय सेना हर भारतीय का गौरव है. हमारे जवान दिखा रहे हैं कि हमारी ताकत क्या है, फिर राहुल गांधी सेना के मनोबल तोड़ने का प्रयास क्यों करते हैं.” बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बीते 8 साल में भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया गया है.

राहुल गांधी की जयचंद से तुलना

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, “यह 1962 वाला नेतृत्व नहीं है. इस समय देश में मजबूत नेतृत्व है. भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है. राहुल जैसे ‘जयचंद’ सुन लें कि पिछले 8 साल में न भारत की एक इंच ज़मीन किसी के कब्जे में है और न ही किसी में हिम्मत है कि वो कब्जा कर ले. दुनिया की सबसे वीर सेना हमारे पास है, कुटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं. ऐसे में संभव नहीं है कि कोई हमारी जमीन पर कब्जा करे.” भाटिया ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है, तो कांग्रेस और राहुल गांधी की छाती छह इंच की हो जाती है? सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट के समय यही किया गया.

चीनी नेताओं के साथ राहुल की तस्वीर पर सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, “21 नवंबर 2007 को कांग्रेस सरकार ने संसद को दिए जवाब में कहा था कि उनके शासन में चीन ने 43,180 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा की थी.” गौरव भाटिया ने चीन के नेताओं के साथ राहुल गांधी की तस्वीर दिखाते हुए पूछा, “इसमें राहुल गांधी किस समझौते पर दस्तखत कर रहे हैं? इस समझौते को कांग्रेस ने आजतक सार्वजनिक क्यों नहीं किया ? क्या इसमें यही लिखा है कि कांग्रेस पार्टी कभी चीन की निंदा नहीं करेगी? हमेशा देश को नीचा दिखाएगी. पीएम को बुरा कहेगी. सेनाध्यक्ष को सड़क का गुंडा कहेगी.” गौरव भाटिया ने कहा कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे रिमोट कंट्रोल अध्यक्ष नहीं तो ऐसे बयान के लिए राहुल गांधी को तुरंत निष्काषित करें.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

1 hour ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago