आस्था

Astro Gyan: इस दिन निवेश से होता है फायदा, तो जानें रद्दी सामान को कब करें घर से बाहर

Astro Gyan for Investment: कई बार कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातें और नियम होते हैं, जिनका पालन नहीं करने पर किसी ना किसी रूप में धन की हानि होती रहती है. अगर आप पैसे से संबंधित ज्योतिष शास्त्र के कुछ नियमों का पालन पूरी सवधानी से करें तो न केवल नुकसान से बचे रहेंगे, बल्कि धन संपत्ति में वृद्धि होगी.

जब पैसा करना हो निवेश

वैसे तो किसी भी दिन पैसे का निवेश किया जा सकता है. चाहे कोई संपत्ति खरीदनी हो, शेयर मार्केट में पैसा लगाना हो या सोना ही क्यों न खरीदना हो. लेकिन माना जाता है कि 7 दिनों में बुधवार का दिन एकमात्र ऐसा दिन है, जब इस दिन किए गए निवेश का लाभ बहुत ही अधिक मिलता है. जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं, उनके लिए बुधवार का दिन काफी लकी माना जाता है. इसलिए अगर आप भी धन-संपत्ति या कहीं और निवेश करने की सोच रहे हैं तो बुधवार को करने से अधिक लाभ हो सकता है.

यह यंत्र दिलाएगा तरक्की

अक्सर लोग अपने गहने और कीमती चीजें किसी एक स्थान पर रखते हैं. चाहे वह घर की अलमारी या कोई तिजोरी हो. इसके अलावा कुछ कीमती सामान दूसरी जगह भी रखते हैं. ऐसे में यह उपाय इन चीजों में न केवल बरक्कत करेगा, बल्कि धन के आगमन के नए रास्ते भी बनाएगा. इसके लिए आपको सबसे पहले महालक्ष्मी का श्री यंत्र सिद्ध करना है. फिर इसको जहां आपने अपनी कीमती चीजें और पैसा रखा हो वहां रख दें. माना जाता है कि यंत्र के असर से धीरे-धीरे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होने लगेगी.

ये भी पढ़ें: Trigrahi Yog: दुर्लभ त्रिग्रही योग से इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसी को रोजगार तो किसी को मिलेगा संतान सुख

ऐसे समय में ना दें धन

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराषाढ़ा और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए. अगर किसी बहुत जरूरी होने पर देना चाहते हैं तो इन नक्षत्रों के बीत जाने के बाद दे सकते हैं.

इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम

अगर आपके घर में रद्दी का सामान है तो शनिवार के दिन ही उसका निस्तारण कर दें. माना जाता है कि कबाड़ के सामानों को घर के बाहर निकालने के लिए शनिवार का दिन सर्वोत्तम है. माना जाता है कि इससे सभी तरह के कष्टों का निवारण होता है. बीमार चल रहे व्यक्तियों को भी इस उपाय से लाभ मिलता है. इसके अलावा शनिवार को छोड़ किसी और दिन कबाड़ को नहीं बेचना चाहिए. इसे ज्योतिष के अनुसार बहुत ही अशुभ माना गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago