आस्था

जया किशोरी का बड़ा बयान: रावण को बताया ‘Rapist’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने रावण को ‘रेपिस्ट’ करार देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा जो यह कहते हैं कि उन्हें राम नहीं, बल्कि रावण जैसा पति चाहिए.

जया किशोरी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जया किशोरी कहती हैं-

“कुछ लोग कहते हैं कि हमें राम जैसे नहीं, बल्कि रावण जैसा व्यक्ति चाहिए क्योंकि राम ने अपनी पत्नी का त्याग कर दिया, जबकि रावण ने अपनी बहन का बदला लेने के लिए युद्ध लड़ा और पराई स्त्री को छुआ तक नहीं. पहले पढ़कर आओ! रावण एक रेपिस्ट था. उसने एक अप्सरा के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद वह ब्रह्मा जी के पास गई और उन्होंने रावण को श्राप दिया कि यदि वह अगली बार किसी स्त्री को उसकी इच्छा के विरुद्ध छुएगा तो 100 टुकड़ों में बंट जाएगा.”

शादी पर भी दिया बड़ा बयान

इसके अलावा जया किशोरी ने आजकल टूटती शादियों पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि-

“आजकल लोग अपनी शादी को लेकर गंभीर नहीं हैं. शादी के दौरान जल्दबाजी करते हैं, पंडित जी से कहते हैं जल्दी करो, क्योंकि उन्हें पार्टी करनी होती है. जहां भगवान हैं, जहां अग्नि है, वहां शराब परोसी जा रही है और फिर लोग कहते हैं कि शादी नहीं चल रही. जब शादी के समय ही लोग अपने वचनों और जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर नहीं हैं, तो आगे चलकर वे अपने रिश्ते को कैसे निभाएंगे?”

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जया किशोरी के इस बयान पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ उनके रावण को ‘रेपिस्ट’ कहने पर आपत्ति जता रहे हैं. वहीं, कुछ लड़कियों ने लिखा कि-

“हमें न राम जैसा पति चाहिए, जिसने अपनी पत्नी का त्याग किया, और न ही रावण जैसा, जिसने किसी और की पत्नी का हरण किया!”

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago