आस्था

Juna Akhada की पवित्र छड़ी यात्रा केदारनाथ धाम के लिए रवाना

Juna Akhada : श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी ने आज बुधवार को उत्तरकाशी से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष कुमार, नायब तहसीलदार जोगेंद्र सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक दशरथ नौटियाल, उदय सिंह राणा ने विधिवत पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया.

पवित्र छड़ी की हुई पूजा अर्चना

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों व भारी संख्या में चारों धाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने भी पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की. छड़ी यात्रा के प्रमुख महंत हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरी महाराज श्रीमहंत पुष्कर राज गिरी, श्री महंत कुश पुरी, श्री महंत अजय पुरी ,श्री महंत पशुपति गिरी, महंत आकाश गिरी, महंत अमृत पुरी आदि ने पवित्र छड़ी के साथ नगर भ्रमण करते हुए हर-हर महादेव के जयघोष के साथ केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया.

पर्वतीय क्षेत्रों की समस्या का अवलोकन (Juna Akhada)

महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज ने बताया की पवित्र छड़ी यात्रा के दौरान साधु संत विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं का भी अवलोकन कर रहे हैं. इसी संदर्भ में आज संतों ने धराली में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया तथा वहां के लोगों से प्रशासनिक व्यवस्था ,सहायता तथा राहत कार्यों की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने उनकी आपदाग्रस्त नागरिकों की प्राथमिक आवश्यकताओं की भी जानकारी ली.

Juna Akhada धामी सरकार को देगा विस्तृत रिपोर्ट

छड़ी यात्रा की समाप्ति के पश्चात जूना अखाड़े द्वारा धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र के नागरिकों सहित उत्तराखंड के अन्य अभावग्रस्त क्षेत्रों के संदर्भ में भी एक व्यापक सर्वे रिपोर्ट सरकार को देगी. उन्होंने कहा इस पवित्र छड़ी का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ उत्तराखंड के दुर्गम सीमांतवर्ती क्षेत्र व उपेक्षित तीर्थ स्थलों की भी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत कर इस और सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है.

पवित्र छड़ी श्रीनगर तथा रुद्रप्रयाग में कोटेश्वर महादेव के दर्शन व पूजा अर्चना के पश्चात 10 अक्टूबर को केदारनाथ धाम पूजा अर्चना के लिए पहुंचेगी.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago