आस्था

बृहस्पति की उल्टी चाल से ये 3 राशि वाले होंगे मालामाल! मिलेंगे धन लाभ के कई अवसर

Jupiter Retrograde 2024 Horoscope: ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा गया है. आमतौर पर बृहस्पति ग्रह साल में एक बार राशि परिवर्तन करता है लेकिन विशेष तौर पर गुरु का वक्री (उल्टी चाल) और मार्गी (सीधी चाल) परिवर्तन भी होता है. इस वक्त बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में मौजूद है. दृक पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर अपनी चाल बदलेगा. बृहस्पति ग्रह इस दिन से मिथुन राशि में वक्री यानी उल्टी शुरू करेगा. गुरु के वक्री होने तीन राशियों के लोगों को विशेष प्रकार का लाभ होगा. इन राशियों के जातकों को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा मिलेगी. आइए जानते हैं कि गुरु का वक्री गोचर किन तीन राशियों के लिए लाभकारी है.

मेष राशि

गुरु का वक्री होना मेष राशि के लिए शुभ है. बृहस्पति ग्रह इस राशि के दूसरे भाव में वक्री होंगे. गुरु के वक्री होने से किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. आकस्मिक रूप से धन लाभ होगा. घर-परिवार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. व्यापार करने वालों को निवेश से विशेष लाभ हो सकता है. जॉब में परिवर्तन की स्थिति बनेगी. इस दौरान अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सैलरी में वृद्धि और प्रमोशन का शुभ समाचार प्राप्त होगा. इसके अलावा इस दौरान विदेश यात्रा का योग बनेगा. सेहत अच्छी रहेगी.

सिंह राशि

बृहस्पति ग्रह इस राशि के 10वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं. गुरु ग्रह का वक्री होना सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ कहा जा रहा है. जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. व्यापार के लिए की यात्रा लाभकारी साबित होगी. नौकरी में परिवर्तन करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा. संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. व्यापार करने वाले निवेश से मुनाफा प्राप्त करेंगे. स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी.

तुला राशि

ज्योतिष की गणना के अनुसार, बृहस्पति ग्रह इस राशि के आठवें भाव में वक्री होगा. ऐसे में तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना बेहद शुभ रहेगा. नौकरी और व्यापार में जो कार्य लंबे समय से सफल नहीं हो पा रहे थे वे अब सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. बिजनेस करने वालों को आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी. कारोबार में जबरदस्त सफलता मिलेगी. धन कमाने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से पलटी मारेगी इन 5 राशियों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद शनि-सूर्य ने बनाया दुर्लभ संयोग, 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

40 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago