आस्था

जानें कैसे लिखे राम नाम, बोलने से अधिक मिलता है लिखने से पुण्य

हमारे धार्मिक ग्रंथों में कई तरह की विधियां ऐसी बताई गई हैं, जिसे अगर हम अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लें तो जिंदगी में आने वाली समस्त बाधाओं को हम आसानी से पार कर लेते हैं. इन्हीं सारी विधियों में ‘राम’ नाम की महिमा से जुड़ी एक विधि भी है. माना जाता है कि कलियुग में राम का नाम इस माया रुपी संसार के भव सागर से पार लगाने वाला है. राम नाम की महिमा तो ऐसी है कि एक बार जब पार्वती जी ने शंकर जी से पूछा कि आप सारा दिन किसका चिंतन करते रहते हैं तो शकंर जी ने कहा कि हे देवी मैं तो केवल संपूर्ण जगत में शक्ति के संचालनकर्ता श्रीराम का नाम ही जपता रहता हूं.

राम नाम की महिमा बताने के लिए सिर्फ यही एक कथा काफी है. शास्त्रों के अनुसार यदि आप श्रीराम का नाम लेते हैं तो उत्तम है, लेकिन अगर आप श्रीराम का नाम लिखते हैं तो और भी उत्तम है. राम नाम लिखने की तुलना एक ऐसे यज्ञ से की गई है, जो जातक की सभी मनोकामना को पूरा करने वाला है. ऐसे में राम के नाम को लिखने की सही विधि भी मालूम होना जरूरी है.

इस विधि से मिलेंगे राम

इसके लिए आपको ऐसा सफेद कागज लेना होगा, जिस पर एक भी लाइन नहीं हो. इसके बाद इस पर लिखने के लिए लाल कलम का इस्तेमाल करें. माना जाता है कि प्रभु श्रीराम को यह रंग अत्यंत ही प्रिय है. शुरुआत में कम से कम प्रतिदिन एक पेज तो अवश्य लिखें. हालांकि यह जरूरी नहीं है.

इस बात का भी अवश्य ध्यान रखें कि राम नाम स्पष्ट एवं साफ-साफ लिखा गया हो. मान्यता है कि 90 दिनों तक निरंतर ऐसा करने पर भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होने लगती हैं और आपकी जो भी मनोकामना है वह मूर्त रुप लेने लगती है. लेकिन बीच में यह क्रम टूटना नहीं चाहिए. इस दौरान शुद्धता का विशेष तौर पर ध्यान रखें. स्नान और साफ वस्त्र धारण करने के बाद ही राम नाम लिखना शुरु करें. लिखते समय भगवान श्रीराम का ध्यान अवश्य करें. इन 90 दिनों के दौरान आपकी मानसिक चेतना भी बढ़ने लगेगी और आप आत्मिक सुख का अनुभव करेंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago