आस्था

उत्तराखंड की इस पाताल गुफा में सुरक्षित है भगवान गणेश का असली सिर, तस्वीर देखकर रह जाएंगे हैरान

Lord Ganesha Real Head: हम सबने बचपन से ही भगवान शिव और गणेश जी से जुड़ी वो पौराणिक कथा जरूर सुनी होगी, जिसमें गुस्से में आकर भोलेनाथ ने गणेश जी का सिर उनके धड़ से अलग कर दिया था. इसके बाद माता पार्वती के विलाप पर भगवान शिव ने गणेश जी को हाथी का मस्तक लगाकर नया जीवन दिया था, जिसे हम गजानन के रूप में पूजते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश जी का वो असली सिर आज भी भारत में ही सुरक्षित रखा हुआ है? आइए आज आपको इस हैरान कर देने वाले रहस्य के बारे में विस्तार से बताते हैं.

पिथौरागढ़ की गुफा का रहस्य

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट कस्बे में एक बेहद प्राचीन और रहस्यमयी गुफा है, जिसे पाताल भुवनेश्वर गुफा के नाम से जाना जाता है. यह गुफा जमीन से करीब 90 फीट नीचे पहाड़ियों के बीच छिपी हुई है. मान्यता है कि भगवान शिव ने गणेश जी के शरीर से जो सिर अलग किया था, उसे छिप-छिपाकर इसी गुप्त स्थान पर सुरक्षित रख दिया था.

ब्रह्मकमल से टपकती है दिव्य जलधारा

इस गुफा के अंदर प्रवेश करते ही भक्तों को अद्भुत और अलौकिक अहसास होता है. यहां भगवान गणेश की शिलारूपी मूर्ति स्थापित है. इस मूर्ति के ठीक ऊपर 108 पंखुड़ियों वाला एक विशेष ब्रह्मकमल सुशोभित है.
इस ब्रह्मकमल से पानी की एक पवित्र और दिव्य बूंद सीधे भगवान गणेश के इस शिलारूपी मस्तक पर लगातार टपकती रहती है. मुख्य बूंद सीधे आदिगणेश के मुख पर गिरती है, जिसका दर्शन करना और जिसकी पूजा करना बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है. कहा जाता है कि इस ब्रह्मकमल को खुद भगवान शिव ने यहां स्थापित किया था.

ये भी पढ़ें- सर्वार्थ सिद्धि और विश्कुम्भ योग का अद्भुत संगम, जानें आज का पूरा पंचांग और राहुकाल

पुराणों में भी है इस जगह का जिक्र

स्कंदपुराण के मानस खंड में इस गुफा का बहुत ही महिमामंडन किया गया है. ऐसा माना जाता है कि स्वयं महादेव शिव पाताल भुवनेश्वर में विराजमान रहते हैं और सभी देवी-देवता समय-समय पर उनकी स्तुति करने के लिए यहां आते हैं.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में अयोध्या के सूर्यवंशी राजा ऋतुपर्ण जब एक जंगली हिरण का पीछा करते हुए भटकते हुए इस गुफा में पहुंचे थे, तो उन्होंने यहां भगवान शिव समेत सभी तैंतीस कोटि (33 करोड़) देवी-देवताओं के साक्षात दर्शन किए थे.

आज भी दूर-दूर से श्रद्धालु इस कठिन रास्ते को पार करके पाताल भुवनेश्वर गुफा में भगवान गणेश के इस असली मस्तक के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

5 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

20 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

26 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

27 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

47 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

53 minutes ago