राशिफल
Love horoscope for february 2023: बसंत के आगमन के साथ ही फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए भी खास महत्व रखता है. वैलेंटाईन दिवस फरवरी के महीने में एक दूसरे से प्यार का इजहार किया जाता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी फरवरी महीने में बन रही ग्रह दशाओं के अनुसार कुछ राशियों पर इसका अनुकूल तो कुछ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
इसके अनुसार प्रेम प्रस्ताव से लेकर प्रेम के इजहार और प्रेम संबंधों के लिए कुछ खास राशियों पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा तो कुछ को इस दौरान अपने मन मुताबिक सफलता नहीं मिल सकती है. आइए जानते हैं किन राशि के लोगों के लिए प्रेम जीवन में यह महीना खास रहने वाला है.
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना सबसे अच्छा रहेगा और प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी सौहार्द बढ़ेगा. इस महीने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. अगर इस राशि वाले किसी को प्रपोज करते हैं तो उसमें भी सफलता मिलने की उम्मीद है.
वृष राशि
इस राशि के प्रेमी जोड़े खुशनुमा पलों का अनुभव करेंगे. वहीं प्रेमी द्वारा इजहार भी किया जा सकता है. इस राशि के लोगों के लिए फरवरी के महीने में अपने प्रिय की ओर से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. हालांकि, इन्हें किसी भी काम में जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए.
मिथुन राशि
इस राशि के लोग यदि वेलेंटाइन्स डे पर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा. इसके अलावा आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.
कन्या राशि
इस राशि वाले प्रेमी युगल किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं. वही फरवरी माह का पहला हफ्ता प्रपोज करने के लिए उत्तम है. लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके व्यवहार में सौम्यता बनी रहे.
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को इस महीने अपना मनचाहा प्यार मिलने की संभावना है. इसके लिए इन्हें अधिक प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. प्यार के लिहाज से देखा जाए तो पुराने प्रेमियों के बीच संबंध मजबूत होंगे.
इसे भी पढ़ें: इस वैलेंटाइन मनचाहा प्यार पाने के लिए करें इन देवी-देवताओं की पूजा, विवाह में देर होने पर भी मिलेगा लाभ
कुंभ राशि
इस राशि वालों को अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा फरवरी के दूसरे सप्ताह में उम्मीद जताई जा रही है कि आप अपने प्रिय से अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे.
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…
Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…