खेल

IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के पास ‘डुप्लीकेट अश्विन’, टेस्ट सीरीज से पहले कंगारुओं ने बढ़ाई भारत की टेंशन

IND vs AUS, Australia tour of India, 2023: आस्ट्रेलियाई टीम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत घर में अपनी ताकत से खेलेगा और स्पिन के अनुकूल ट्रैक तैयार करेगा और यही कारण है कि उन्होंने चुनौती से निपटने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की है. उन्होंने टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टूर मैच खेलना छोड़ दिया है, और इसके बजाय नागपुर जाने से पहले बेंगलुरु में ट्रेनिंग करने का फैसला किया है. जो 9-13 फरवरी तक पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा. इस बीच भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी की कवायद में स्पिनरों की मददगार पिच पर बल्लेबाजी अभ्यास के लिये आस्ट्रेलियाई टीम 21 वर्ष के स्पिनर महेश पिथिया की सेवायें ले रही है जिनका एक्शन रविचंद्रन अश्विन से मिलता है. आफ स्पिनर अश्विन को लेकर आस्ट्रेलियाई खेमा काफी चिंतित है. आस्ट्रेलिया ने 2004 के बाद से भारत में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है.

चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगी

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘ आस्ट्रेलियाई टीम ने टेस्ट दौरे के पहले अभ्यास सत्र में डुप्लीकेट रविचंद्रन अश्विन की गेंदों का सामना किया है .’’ इसमें कहा गया , स्पिन का सामना करने पर फोकस रहा और स्थानीय नेट गेंदबाजों में पिथिया अलग थे. उन्होंने कोई ब्रेक लिये बिना लगातार गेंदबाजी की और स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड जेसे बल्लेबाजों को परेशान किया.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कब, कहां और कितने बजे शुरू होंगे मैच, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का इतिहास

 

गुजरात के जूनागढ के रहने वाले पिथिया ने 11 वर्ष की उम्र से पहले अश्विन को गेंदबाजी करते नहीं देखा था क्योंकि उनके पास टीवी नहीं था. उन्होंने पहली बार 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन की गेंदबाजी देखी और तभी से उन्हें आदर्श मानते हें. दिसंबर में बड़ौदा के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पिथिया को आस्ट्रेलियाई टीम ने सोशल मीडिया पर उनके फुटेज देखने के बाद यहां बुलवाया. रिपोर्ट में कहा गया, अश्विन से मिलने वाली चुनौती का मुकाबला दुनिया का कोई स्पिनर नहीं कर सकता लेकिन पिथिया आस्ट्रेलियाई टीम की मदद कर रहे हैं ताकि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मदद मिल सके.

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

1st Test: 09 फरवरी, गुरुवार – 13 फरवरी
स्थान: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

2nd Test: 17 फरवरी, शुक्रवार – 21 फरवरी
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

3rd Test: मार्च 01, बुधवार – मार्च 05
स्थान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

4th Test: 09 मार्च, गुरुवार – 13 मार्च
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago