मनोरंजन

इंटरनेट की सनसनी बनीं निक-प्रियंका के बचपन की तस्वीरें, अपनी बेटी Malti Marie Chopra जैसे दिखते थे दोनों

Priyanka-Nick Daughter Malti:  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी लाड़ली का चेहरा पहली बार रिवील किया था. प्रियंका 30 जनवरी को जोनस ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम स्टार इवेंट में अपनी एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) को गोद में लिए हुए नजर आई थीं. वहीं अब फैंस प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas)  की क्यूट बचपन की तस्वीरों को मालती मैरी चोपड़ा की तस्वीरों से कंपेयर कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि मालती अपने पैरेंट्स का ब्यूटिफुल कॉम्बिनेशन हैं. वहीं  कुछ लोगों का मानना ​​है कि मालती  प्रियंका की तरह दिखती हैं.

प्रियंका और निक की बचपन की तस्वीरें वायरल

शुक्रवार को प्रियंका के फैन पेज जेरी एक्स मिमी ने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम इवेंट के दौरान मालती की आउटिंग की लेटेस्ट तस्वीरों के साथ प्रियंका और निक जोनस की चाइल्डहुड तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी. पहली तस्वीर प्रियंका और निक की बचपन की तस्वीरों के साथ मालती की तस्वीर का कोलाज थी. वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका के बचपन की एक तस्वीर थी जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता की आर्मी यूनिफॉर्म पहनी हुई थी साथ ही मालती की भी तस्वीर थी जिसमें वह बेज और व्हाइट आउटफिट में सुपर क्यूट लग रही थीं. एक और तस्वीर में बेबी निक और मालती की तस्वीरों का एक कोलाज था. उसके बाद प्रियंका और निक के बचपन की कुछ और तस्वीरें थीं.

ये भी पढ़ें-इस शानदार महल से होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, मेहमानों के लिए ड़ेढ लाख किराये वाले 84 कमरों की बुकिंग

फैंस मालती को निक और प्रियंका से कर रहे कंपेयर

इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई फैंस ने निक और प्रियंका की बचपन की तस्वीरों को मालती मेरी चोपड़ा जोनस से कंपेयर किया. एक फैन ने कमेंट में लिखा, “मालती प्रियंका और निक दोनों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है!” वहीं एक और फैन ने लिखा, “उसके पास प्रियंका जैसी आंखें हैं, और निक जैसी नाक और फेस प्रियंका और निक दोनों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है.” एक फैन ने लिखा, “वह प्रियंका है! मालती बिल्कुल उसके जैसी दिखती है.” एक ने यह भी लिखा, “मैं उसमें उसकी मां को देख सकता हूं, लेकिन उसके पिता को बिल्कुल नहीं.”

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

54 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago