आस्था

Today Horoscope, 01 January 2024: नए साल के पहले दिन इन राशि वालों के खुल सकते हैं भाग्य, पढें आज का राशिफल

Today Horoscope, 01 January 2024: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा. अचानक से कोई बनता हुआ कार्य बिगाड़ सकता है. व्यापार को लेकर आज आपको सतर्क रहना होगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन किसी पर भी बहुत अधिक विश्वास ना करें. गलत संगत वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें. ठंडी चीजों के सेवन से बचना होगा. किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन अपने धन का बेफिजूल खर्च न करें. शो बाजी से दूर रहने का प्रयास करें. कार्यस्थल पर सम्मान की प्राप्ति होगी. वाद विवाद होने की आशंका है. व्यापारियों को लाभ हो सकता है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन खाद्य पदार्थों के कारोबारियों को नुकसान होने की आशंका है. घर परिवार में बुजुर्ग लोगों की तबीयत कुछ खराब हो सकती है. रिश्तेदारी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन स्वयं पर ध्यान देना होगा. व्यापार में किसी भी प्रकार की कोई गलती ना करें. बिना वजह किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं. व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है.गले में, पेट में दर्द की आशंका है. कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामयाबी भरा रहेगा. व्यापार में आज के दिन सावधान रहें. नौकरी में अधिकारियों का दबाव सहना पड़ सकता है. छोटा सा विबाद झगड़े का रूप भी ले सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी में बेवजह की बातों से दूर रहने की कोशिश करें. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. अपने परिवार को समय देने का प्रयास करें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ नाराजगी हो सकती है. नौकरी में खतरा हो सकता है. कार्यस्थल पर अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें. पार्टनरशिप में व्यापार करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन सोच समझ कर ही कोई फैसला लें. करियर के लिए आज का दिन उत्तम है. शरीर में किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है. कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसका इंतजार आप बहुत समय से कर रहे थे.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापार में संबंधों पर ध्यान दें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. घर के हिसाब किताब ठीक-ठाक रखें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. मन परेशान हो सकतका है. पेट में दर्द होने की आशंका है, अपने स्वभाव में नर्मी रखने का प्रयास करें.

Rohit Rai

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

18 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

21 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

53 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

59 minutes ago