आस्था

मंगलवार को खास संयोग! सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग करें ये काम, बजरंगबली बनाएंगे सफल

Panchang 2 December 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि मंगलवार (Mangalwar Ka Panchang) को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगा.

सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग ज्योतिष में एक बेहद शुभ योग माना गया है, जो किसी विशेष दिन एक विशिष्ट नक्षत्र के मेल से बनता है. मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है.

किस काम में मिलेगी सफलता

यह योग कई प्रकार के शुभ कार्यों जैसे नया व्यापार शुरू करने, वाहन खरीदने या नए घर में प्रवेश करने के लिए उत्तम माना जाता है. इसी के साथ ही द्वादशी को मंगलवार भी पड़ रहा है. कोई विशेष पर्व न होने के कारण इस दिन आप राम भक्त हनुमान का व्रत और उनकी उपासना कर सकते हैं. इस दिन किए गए कुछ काम बहुत शुभ फल देते हैं. मान्यता है कि लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतीक है. इस दिन लाल कपड़े पहनना और लाल रंग के फल, फूल और मिठाइयां अर्पित करना शुभ माना जाता है.

कैसे करें पूजा अर्चना? (Mangalwar Puja Vidhi)

इस दिन विधि-विधान से पूजा करने के लिए आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म-स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें. फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सामग्री रखें और उस पर अंजनी पुत्र की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और प्रसाद चढ़ाएं और बजरंग बली की आरती करें. इसके बाद आरती का आचमन कर आसन को प्रणाम करके प्रसाद ग्रहण करें.

ये भी पढ़ें: संभल में श्री कल्कि धाम का निर्माण तेज, राजस्थान के कुशल कारीगरों की देखरेख में निर्मित हो रहा मंदिर

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा (Mangalwar Bajrangwali Puja) करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है. दिन शाम को भी हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इससे आपके हर काम सफल होंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

8 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

10 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

10 minutes ago

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

27 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

28 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

38 minutes ago