आस्था

Mangalwar Ke Upay: नहीं दूर हो रही हैं परेशानी तो मंगलवार के दिन कर लें ये आसान उपाय, बजरंगबली की कृपा से बना रहेगा हर काम

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है. इस दिन संकट मोचन की पूजा की जाती है और कुछ भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं. मान्यता है कि मंगलवार के दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और रुके हुए काम बनने लगते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी कलियुग के सबसे प्रभावशाली देवता है और उनकी भक्ति करने से हर तरह की परेशानियां खत्म हो सकती है. ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कौन से उपाय करने चाहिए.

नौकरी में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय (Mangalwar Ke Upay)

अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति और सरकार नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं लेकिन लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही तो मंगलवार के दिन बजरंगबली को पान चढ़ाएं. इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें और सच्चे दिन से उनकी प्रार्थना करें. मान्यता है कि इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से व्यक्ति को नौकरी में सफलता मिलती है.

बिगड़े काम बनाने के लिए

इसके अलावा अगर आपके काम बार-बार बिगड़ रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से रुके हुए काम अपने आप बनने लगते हैं और तरक्की के नए अवसर मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Nag Panchami 2025: आज नाग पंचमी पर जरूर सुने ये पावन कथा, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

मंगल दोष को दूर करें (Mangalwar Ke Upay)

वहीं अगर आपके कुंडली में मंगल दोष है तो यह आपके जीवन में रुकावटें पैदा कर सकता है. इसे दूर करने के लिए मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद को लाल मिर्च दान करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से मंगल दोष का असर कम हो जाता है और जीवन में खुशहाली आती है.

मनचाही इच्छा होती है पूरी

अगर आप अपनी कोई खास इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनकर हनुमान जी की पूजा करें. इसके साथ ही उन्हें सिंदूर चढ़ाएं और फिर उसी सिंदूर से अपने माथे पर तिलक लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

19 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

2 hours ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

2 hours ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago