आस्था

सावन के तीसरे सोमवार पर हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, कैलाशानंद गिरि जी महाराज की 22 घंटे की साधना बनी आकर्षण का केंद्र

कांवड़ यात्रा का समापन होने के बाद भी धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का प्रवाह थमने का नाम नहीं ले रहा है. सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसका एक प्रमुख आकर्षण निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की साधना और उनके दर्शन-आशीर्वाद को लेकर श्रद्धालुओं में दिखाई दे रही गहरी आस्था है.

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में जिस तरह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, उसके बाद अब तीसरे सोमवार को भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है. दक्षिण काली मंदिर स्थित पूज्य गुरुदेव के आश्रम में चल रही उनकी 22 घंटे की कठोर साधना श्रद्धालुओं और देश-दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है.

पूज्य गुरुदेव की तपस्या को देखने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है. उनकी साधना को देखकर देश ही नहीं, पूरी दुनिया के श्रद्धालु और सनातन संस्कृति से जुड़े लोग आश्चर्यचकित हैं. कठिन साधना, मौन, संयम और शिव आराधना के प्रति उनका समर्पण लोगों को आध्यात्मिक रूप से प्रेरित कर रहा है.

सावन के तीसरे सोमवार पर हरिद्वार में गंगा स्नान, भगवान शिव के जलाभिषेक और पूज्य गुरुदेव के दर्शन-आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है. कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद भी हरिद्वार का आध्यात्मिक आकर्षण बना हुआ है और कैलाशानंद गिरि जी महाराज की साधना इस समय श्रद्धा के इस केंद्र को नई ऊंचाई दे रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

6 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

11 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

16 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

20 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

42 minutes ago