आस्था

बुध ग्रह की उल्टी चाल से ये 4 राशियां होंगी खुशहाल, 5 अगस्त से शुरू होगा तरक्की का समय

Mercury Retrograde 2024 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह 5 अगस्त से उल्टी यानी वक्री चाल शुरू करने वाला है. बुध ग्रह 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर वक्री होगा. वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को खास महत्व दिया है. यह वाणी, चतुराई, बुद्धि, मित्रता, संवाद इत्यादि का कारक ग्रह है. बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. बुध जब कभी भी वक्री या मार्गी होता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. आइए जानते हैं कि बुध की वक्री चाल से किन राशियों को फायदा होगा.

मिथुन राशि

बुध का वक्री होना मिथुन राशि के लिए शुभ और फायदमंद होगा. इस दौरान संपत्ति में इजाफा होने के साथ-साथ व्यापार में भी आर्थिक तरक्की होगी. नौकरी-व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी. इस दौरान अमूमन हर कार्य में मन के अनुकूल सफलता मिलेगी. साझेदारी वाले व्यापार से आर्थिक लाभ होगा. परिवार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा वालों को जमकर आर्थिक लाभ होगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.

सिंह राशि

बुध वक्री के दौरान सिंह राशि से जुड़े लोगों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. व्यापार करने वालों को अटका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल होगी. जमीन या मकान खरीदना का सपना पूरा होगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. परिवार के सदस्यों से आर्थिक लाभ का योग बनेगा.

कन्या राशि

बुध वक्री के दौरान कन्या राशि से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा. बिजनेस करने वालों को इस दौरान आर्थिक संवृद्धि मिलेगी. व्यापार में रुके हुए आर्थिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है. धन लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं.

धनु राशि

बुध ग्रह के वक्री होने से धनु राशि वालों को खास लाभ मिलेगा. भूमि और प्रॉपर्टी से अच्छा खासा धन अर्जित करेंगे. व्यापार में बनाई गई तमाम योजनाएं सफल होंगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों से संबंध अच्छा होगा. बिजनेस के नजरिए से बुध का यह परिवर्तन लाभकारी रहेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जो कि लाभकारी साबित होगी.

यह भी पढ़ें: दीवाली के बाद शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल! होगी चौतरफा तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

23 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

32 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

38 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago