Olympic 2024 Medals
एथेंस 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक खेल के बाद से अब तक 30 ओलंपिक खेलों में लगभग 36,600 पदक दिए जा चुके हैं. लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है की विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक ओलंपिक पदकों की कीमत क्या होगी? ये पदक किस धातु से बने होते हैं? आपको ये जानकर हैरानी होगी की ओलंपिक में दिया जाने वाला गोल्ड मेडल, सोने का नहीं बना होता. आमतौर पर ओलंपिक में दिया जाने वाला गोल्ड मेडल बना है, गोल्ड प्लेटिंग वाली चांदी से, सिल्वर मेडल बना है, चांदी से और, ब्रॉन्ज मेडल बना है, मिश्रधातु कांस्य से.
ओलंपिक पदक जीतना हर एथलीट का सपना होता है. पेरिस ओलंपिक 2024 में जब एथलीट पदक जीतेंगे, तो वे फ्रांस के गौरव का एक टुकड़ा, एफ़िल टॉवर भी अपने साथ ले जाएंगे. यह पहली बार है जब किसी मेज़बान शहर ने पदकों में राष्ट्रीय स्मारक के टुकड़े शामिल किए हैं. पदक खेलों की भावना, फ्रांस की विरासत और एथलेटिक उपलब्धियों के शिखर को दर्शाते हैं.
ओलंपिक पदकों पर एफिल टॉवर से लोहे का एक टुकड़ा लगा होता है, जिसे हाल ही में एफिल टॉवर की मरम्मत के दौरान बरामद किया गया था. यह लोहा फ्रांस के षट्कोणीय आकार के अनुसार बनाया गया है. यह पदक के बीच में लगा होता है और इस पर पेरिस 2024 खेलों का प्रतीक चिह्न बना होता है. प्रत्येक पदक के किनारे पर खेल, अनुशासन और स्पर्धा का नाम लिखा होता है.
ओलंपिक पदक के पीछे की ओर ग्रीस में खेलों के पुनर्जन्म की कहानी दर्शाई गई है. इसमें जीत की ग्रीक देवी नाइकी को एथेंस के पैनाथेनिक स्टेडियम के अंदर दर्शाया गया है, जहां 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक का आयोजन हुआ था. इसमें एथेंस का एक्रोपोलिस भी दिखाया गया है, जो ओलंपिक पदकों पर अनिवार्य विशेषता है, तथा पेरिस 2024 के डिजाइन में पहली बार एफिल टॉवर को भी इसमें शामिल किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
ये भी पढ़े- भारत ने किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोडा
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…