आस्था

Mobile Number Numerology: आपका मोबाइल नंबर है आपकी किस्मत की चाभी, जानें कौन से अंक हैं लकी

Lucky Mobile Number Numerology: अंक ज्योतिषियों की मानें तो आपके मोबाइल नंबर से आपके भाग्य को जाना जा सकता है. वहीं मोबाइल नंबर के डिजिट का ज्योतिषिय कैलकुलेशन करते हुए आपके करियर के लिए उपयुक्त कार्यक्षेत्र को भी बतलाया जा सकता है. इस क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अनुसार मोबाइल नंबर हमारी किस्मत को प्रभावित करने का भी काम करता है.

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर बदलते ही अचानक से उसकी किस्मत उसका साथ देने लगती है. वहीं कोई नया नंबर लेते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है. यह ठीक उसी तरह है जैसे ग्रह-नक्षत्र अपना प्रभाव हमारे डालते हैं. जो लोग इसे जानते हैं उनके मोबाइल नंबर को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि उनके मोबाइल नंबर में कई अंक ऐसे होते हैं जिनका एक पैटर्न के अनुसार दोहराव होता है. ऐसा मोबाइल नंबर उनके व्यक्तित्व को भी बतलाता है.

जानें मोबाइल नंबर में कौन से अंक हैं शुभ

अंकशास्त्र के जानकारों के अनुसार अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 8 की अधिकता है तो यह शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे लोगों को जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दूसरों की आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती और दिन-प्रतिदिन खर्चों में वृद्धि होती रहती है. वहीं अंक 9 को अंकशास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है. अगर आपके मोबाइल नंबर में यह एक से अधिक बार है तो समझ जाइए कि आप बहुत ही भाग्यशाली हैं और शीघ्र ही आपके धन में वृद्धि होने वाली है.

मोबाइल नंबर में अंक 9 की अधिकता वाले लोग दूसरों की मदद को हमेशा तैयार रहते हैं. ऐसे लोग परोपकार को कामों में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं. समाज इन्हें सम्मान की नजरों से देखता है. अगर आप छात्र या लेखक हैं या फिर दार्शनिक और रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि है तो यह अंक आपके लिए विशेष तौर पर लाभप्रद है.

हालांकि अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लकी नंबर भी भिन्न हैं. इसलिए आप किस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं अंकशास्त्र के अनुसार मोबाइल नंबर भी उसी अनुसार निर्धारित हैं. गीतकार, संगीतकार, पेंटर और इसी तरह की कला से जुड़े अन्य व्यक्तियों के लिए अंक 3 और 4 की अधिकता वाले मोबाइल नंबर भाग्यशाली माने जाते हैं. वहीं खेल, पुलिस और सेना जैसे प्रोफेशन वाले लोगों के लिए 6, 7 और 2 अंक को शुभ माना गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

11 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago