नाखून
Nails Palmistry: हाथ की रेखाओं की तरह ही हाथ के नाखून भी हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. नाखूनों के रंग, आकार और प्रकार के अनुसार इसका अंदाजा लगाया जाता है. माना जाता है कि नाखूनों के रंग भविष्य की घटनाओं के बारे में काफी कुछ संकेत देते हैं.
हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार नाखूनों की देखरेख जैसे इसकी साफ-सफाई, इनपर रंग लगाने और लंबा या छोटा रखने के हिसाब से भी इंसान के व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जाता है.
आपने देखा होगा कई लोगों की उंगलियों के नाखून पर सफेद रंग का धब्बा होता है. माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में काफी सफल होते हैं. इन्हें इनकी मेहनत से ज्यादा फल मिलता है. लेकिन इसके अलावा यह धब्बा किस उंगली पर बना हुआ है यह बहुत मायने रखता है.
इसे भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैर की ऐसी उंगली होने पर विवाह के बाद मिलती है सफलता, समाज में होता है बड़ा नाम
उंगली के अनुसार जानें मिलने वाला फल
यदि किसी इंसान की सबसे छोटी उंगली के नाखून पर सफेद धब्बा हो तो यह एक तरह का शुभ संकेत समझा जाता है. वहीं अनामिका उंगली के नाखून पर सफेद धब्बा होने पर माना जाता है कि ऐसा इंसान समाज के लिए हमेशा कुछ न कुछ करने के लिए तत्पर रहता है. जिस कारण इन्हें समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है.
मध्यमा उंगली पर इस तरह के निशान होने पर माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में अपनी रचनात्मकता के कारण काफी धन कमाते हैं. इसके अलावा इन्हें जन्म से ही सारी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है.
वहीं माना जाता है कि तर्जनी उंगली पर इस तरह के निशान होने पर ऐसे लोग पेशेवर रूप से अच्छा काम करते हैं. यह जिस काम या क्षेत्र से जुड़े होते हैं उसमें काफी नाम कमाते हैं.
अब बात करते हैं अंगूठे की, अगर ऐसा निशान अंगूठे पर होता है तो ऐसे लोग व्यापार में काफी सफल होते हैं. इन लोगों के जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आ जाएं यह आसानी से उनसे पार पा जाते हैं. माना जाता है कि ऐसे लोग अंतर्मुखी होते हैं.
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…
Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…
जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…
RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…
इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…