देश

Bhutto: ‘घर में घुसेंगे और ठोकेंगे भी’ – बिलावट भुट्टो के बयान पर PAK को BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की चेतावनी

Bhutto: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान का देश में चौतरफा विरोध हो रहा है. भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की थी. इसी बीच महाराष्ट्र बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा,  “हमारे प्रधानमंत्री के बारे में कुछ बोलोगे तो घर में घुसेंगे भी और ठोकेंगे भी. चित्रा ने ये बात महाराष्ट्र के बारामती में एक कार्यक्रम के दौरान कही.

चित्रा ने कहा कि एक अलग नैरेटिव तैयार किया जा रहा है. चित्रा ने अपने अक्रामक अंदाज में नाराजगी जताते हुए कहा, “भट्टो को ये कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि यह नया भारत है. अगर हमारे पीएम को कुछ बोलोगे तो घर में घुसकर मारेंगे”.

किस बयान पर मचा है बवाल ?

भुट्टो (Bhutto) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत सरकार को गांधी के बजाय हिटलर से प्रभावित बताया था. भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बारे में भी अमर्यादित टिप्पणी की थी. बिलावल भुट्टों का ये भारत विरोधी बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से पाकिस्तान को कड़ी फटकार के बाद आया था.

ओसामा के नाम पर पाक आगबबूला

पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मंत्री पर कश्मीर मुद्दा उठाने से बाज नहीं आता. इस बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कश्मीर का मुद्दा उठाया था. उन्होंने परिषद में भारत को शामिल करने की मांग पर कहा था कि नए सदस्यों को जोड़े जाने से अन्य देशों को कम मौके मिलेंगे. सभी सदस्यों की संप्रभुता का ख्याल रखा जाना चाहिए जिसके बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ते हुए कहा था कि ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकी को पनाह और पड़ोसी देश की संसद पर हमला कराने वाले देश को उपदेश नहीं देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: PM मोदी पर बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारत ने पाक को लगाई लताड़, बीजेपी का पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर हल्ला बोल

भारत ने जताया था कड़ा विरोध

पाकिस्तानी विदेश मंत्री (Bhutto) भुट्टो के अमर्यादित टिप्पणी पर भारत ने कड़ा विरोध जताया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को पाकिस्तान का स्तर जाहिर करने वाला बताया था. उन्होंने कहा था कि इससे जाहिर होता है कि भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए वो किस हद तक जा सकता है. इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 1971 की याद दिलाते हुए कहा कि वे भूल गए हैं जब पाकिस्तान ने बंगालियों और हिंदुओं का नरसंहार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

7 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

9 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

22 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

23 minutes ago