मनोरंजन

सेट पर कैसा बर्ताव करते हैं सलमान खान, Prakash Raj ने बताया

Prakash Raj:  साउथ फिल्मों के स्टार प्रकाश राज  (Prakash Raj)  किसी ना किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के लिए  भी जाने जाते हैं. अभिनेता प्रकाश राज  सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव  भी रहते हैं. अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रकाश राज ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है. उन्होंने बताया कि सेट पर सलमान खान किस तरह का बर्ताव करते हैं.

प्रकाश राज ने सलमान खान के बारे में कही यह बात

दरअसल,  एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर प्रकाश राज ने कहा कि ‘मैं सलमान को एक एक्टर के रूप में नहीं देखता हूं. मैं उन्हें अभी भी एक शरारती बच्चे की तरह देखता हूं जो कभी बूढ़ा नहीं हो सकता. वो अंदर से एक दम यंग नजर आते हैं, सलमान खान के बारे में प्रकाश राज  ने ये भी कहा भाई कभी बूढ़े नहीं हो सकते. उसमें कोई फिल्टर नहीं हैं. वह जो बोलते हैं,मुंह पर बोलते हैं. प्यार है तो प्यार और गुस्सा है तो गुस्सा. उनका कोई क्रिमिनल माइंड नहीं है’.

ये भी पढ़ें- रेड साड़ी, माथे पर बिंदी, डार्क शेड लिपस्टिक- Nawazuddin Siddiqui का अंदाज देख फैंस भी रह गए हैरान

प्रकाश राज ने कहा सलमान भाई किसी से नहीं डरते

एक्टर प्रकाश राज ने खुलासा किया कि सलमान खान के साथ उन्होंने दो फिल्में की हैं. और मुझे उनकी कंपनी बहुत अच्छी लगती है. सलमान बहुत शरारती बच्चे है. प्रकाश राज ने  कहा एक एक्टर के रूप में नहीं बल्कि एक प्रैंक करने वाले इंसान के रूप में देखते हैं वो किसी से नहीं डरते हैं. उन्हें अपनी शख्सित के बारे में अच्छे से जानकारी है. वो सेट पर लेट आते हैं तो उनको पता है कि उनका मार्केट कितना है. उनकी फैन फॉलोइंग कितना शानदार है. उन्होंने कितने लोगों की मदद की है. और वह हर चीज में संतुष्ट भी है.

प्रकाश राज ने बताया कि ‘बहुत लोग हैं जो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते’

अभिनेता प्रकाश राज अब जल्द ही साउथ की दो फिल्मों में नजर आने वाले है.  कुछ समय पहले प्रकाश राज ने यह  बात बोलकर  सनसनी मचा दी थी कि उनका काम  उनकी राजनीतिक सोच और रिश्तों के वजह से खराब हो रही है. प्रकाश राज ने ये बात भी कही थी.  कि बहुत से लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

4 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

12 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

17 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

29 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

43 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

47 minutes ago