मूलांक 3
Numerology: आज ज्यादातर लोग अंक ज्योतिष के आधार पर अपने भविष्य का अनुमान लगाते हैं. यह उनके करियर से लेकर आर्थिक स्थिति का पूर्वानुमान लगाने का एक बेहतरीन ज्योतिषिय माध्यम है. अगर आप भी चाहें तो मात्र अपने मूलांक के आधार पर इसका अंदाजा लगा सकते हैं. ज्योतिष में मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख के अंकों का जोड़ होता है. आज हम यहां मूलांक 3 वाले लोगों के भविष्य से जुड़ी कुछ बाते बताने जा रहे हैं.
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है. गुरु ग्रह से संबंधित होने के कारण ऐसे जातक ज्यादातर सात्विक विचार वाले होते हैं. यह जल्दी किसी से वाद-विवाद नहीं करते. इनमें दूसरों के प्रति परोपकार की भावना रहती है. देव गुरु बृहस्पति के असर से इनमें बुद्धि और बल दोनो ही गुण देखने को मिलते हैं. ऐसे लोगों के जीवन में यदि विपरीत परिस्थितियां भी क्यों न आ जाएं, यह अपने कर्तव्य पथ से तनिक भी विचलित नहीं होते.
माना जाता है कि ऐसे जातक काफी सोच विचार करने के बाद ही किसी नए कार्य का आरंभ करते हैं. यह काफी मेहनती होते हैं. कार्यस्थल पर भी इनकी रचनात्मकता और कार्यो की सभी लोग प्रशंसा करते हैं. इसके अलावा इनके अंदर महत्वाकांक्षा भी खूब होती है.
अंक शास्त्र के अनुसार अपनी महत्वाकांक्षा के कारण यह एक के बाद एक कामयाबी के शिखर पर पहुंचने में कामयाब रहते हैं. अगर ऐसा जातक किसी तरह की नौकरी कर रहा है तो उसमें भी यह उच्च पद तक पहुंचने में सफल रहते हैं. व्यापार के क्षेत्र में ये नित नए प्रयोग करते रहते हैं, जिनसे इनका व्यापार काफी फलता-फूलता है.
परिवार का मिलता है साथ
इस मूलांक के अधिकांश लोग पारिवारिक होते हैं. अगर यह शादीशुदा हैं तो वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. पति और पत्नी एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. वहीं पारिवार के दूसरे सदस्यों के साथ ऐसे जातको के संबंध काफी मधुर होते हैं. ऐसे लोगों के दोस्त भी ज्यादा होते हैं. अगर यह किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो भी इनके रिश्ते प्रगाढ़ रहते हैं.
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…