सोमवती अमावस्या (सांकेतिक तस्वीर).
Somvati Amavasya 2024 Lucky Zodiac: वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपाद मास की सोमवती अमावस्या 2 सितंबर को है. जब अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, भादो की सोमवती अमावस्या राशिचक्र की छह राशियों के लिए अत्यंत खास है. इस दिन बनने वाले ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग का सीधा असर जीवन पर पड़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप करियर में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. इसके अलावा सोमवती अमावस्या से आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या किन 6 राशियों के लिए शुभ होने के साथ-साथ लाभकारी साबित होगी.
सोमवती अमावस्या राशिचक्र की दूसरी राशि यानी वृषभ के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी. इस दिन से नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलना शुरू हो जाएगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.
भाद्रपद की सोमवती अमावस्या मिथुन राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. करियर में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा. व्यापार करने वालों को खूब मुनाफा प्राप्त होगा. व्यापार को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. अचानक धन लाभ का योग है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का शुभ समाचार प्राप्त होगा.
इस राशि के लिए भाद्रपद मास की अमावस्या खास है. इस दिन से आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू होगा. कार्यस्थल पर मनोबल बढ़ा रहेगा. दोस्तों से धन लाभ हो सकता है. कारोबार में आर्थिक लाभ का योग बनेगा. वैवाहिक जीवन में रिश्ता मजबूत होगा. सेहत अच्छी रहेगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है.
भाद्रपद मास की अमावस्या तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ है. व्यापार में निवेश से लाभ होगा. साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. सुख के साधनों में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा.
भद्रपद की सोमवती अमावस्या मकर राशि से संबध रखने वालों के लिए विशेष शुभ फलदायी है. इस दिन से आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन होगा. दैनिक आमदनी बढ़ेगी. बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. कारोबार में आर्थिक उन्नति होगी. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. पुराने दोस्तों से किसी प्रकार का लाभ हो सकता है. परिवार में पिता, बड़े भाई या बहन से धन लाभ हो सकता है. शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी.
भाद्रपद मास की सोमवती अमावस्या कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए कई प्रकार से लाभकारी है. नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिलेगा. आर्थिक स्थिति से पहले से अच्छी होगी. व्यापार में किए गए निवेश से लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. नवविवाहित जातकों को खुशखबरी मिलेगी. जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा.
यह भी पढ़ें: बुध-गोचर से रातोंरात पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुरू होंगे नौकरी-व्यापार में अच्छे दिन
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…