यूटिलिटी

40 साल की उम्र में सरकार की इस योजना में करें निवेश, हर महीने मिलेगी 50,000 रुपये की पेंशन, जानिए कैसे?

NPS Benefits: जैसे-जैसे इंसान की उम्र धीरे-धीरे बढ़ने लगती है तो उसे पेंशन को लेकर अधिक चिंता सताने लगती है. खासकर तब जब इंसान 40 की उम्र को पार करता है या उसके करीब होता है. ज्यादातर लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलकर इनकम की जरूरत होती है. रेगुलर इनकम के लिए लोग पहले से ही अलग-अलग योजनाओं में निवेश करते हैं. खासकर पेंशन योजनाओं में ज्यादातर लोग निवेश करते हैं. ऐसे में आगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद मोटी रकम पाना चाहते हैं तो आपके लिए नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

क्या है नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)?

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक सरकारी योजना है, जो मार्केट से लिंक्ड होती है, यानी इसका रिटर्न बाजार पर आधारित होता है. यह योजना रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि यह योजना एकमुश्त राशि के साथ-साथ पेंशन का भी लाभ देती है. ऐसे में अगर आपकी उम्र 40 साल है और आप NPS में निवेश शुरू करते हैं, तो आप 50,000 रुपये महीने की पेंशन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, आइए समझते हैं.

18 से 70 साल की उम्र के लोग कर सकते हैं निवेश

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में कोई भी भारतीय नागरिक 18 से 70 साल की उम्र के बीच निवेश कर सकता है. इस योजना के तहत आपके द्वारा किए गए योगदान का हिस्सा दो भागों में बांटा जाता है. रिटायरमेंट के समय आप 60% राशि इकट्ठा निकाल सकते हैं. जबकि 40% राशि से आपकी पेंशन तैयार होती है. यह योजना पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा चलाई जाती है.

ये भी पढ़ें: अब LGBTQ समुदाय के लोग भी बैंक में खुलवा सकते हैं जॉइंट अकाउंट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

ऐसे मिलेगा 50 हजार रुपये का पेंशन

अगर आप 40 साल की उम्र में NPS में निवेश शुरू करते हैं और 65 साल की उम्र तक 50,000 रुपये मंथली पेंशन पाना चाहते हैं, तो आपको हर महीने कम से कम 15,000 रुपये निवेश करने होंगे. इसका मतलब है कि आपको 15,000 रुपये मंथली 25 सालों तक निवेश करना होगा. वहीं आपको 40 साल की उम्र में कम से कम 15,000 रुपये महीने निवेशा करना होगा.

यहां समझे पूरा कैलकुलेशन

कैलकुलेशन के हिसाब से अगर आप कुल 45 लाख रुपये का निवेश करेंगे और अगर आपको 10% की दर से ब्याज मिलता है, तो 1,55,68,356 रुपये का ब्याज मिलेगा. इस प्रकार कुल राशि 2,00,68,356 रुपये होगी. इसका 60% यानी 1,20,41,013 रुपये इकट्ठा मिल जाएगा और बाकी बची हुई राशी 40% यानी 80,27,342 रुपये से आपकी पेंशन तैयार होगी. अगर इस राशि पर 8% की दर से रिटर्न मिलता है, तो आपकी मासिक पेंशन लगभग 53,516 रुपये होगी. इस तरह, नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करके आप अपने रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिखावे से परे भक्ति: जानिए कामिका एकादशी का महत्व और इसके गहरे जीवन सबक

Kamika Ekadashi significance: जानिए कामिका एकादशी का महत्व, सादगी से पूजा करने के नियम और…

6 minutes ago

कब से शुरू होता है चातुर्मास? जानिए देवशयनी एकादशी की व्रत कथा और पूजा के नियम

Devshayani Ekadashi: जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, चातुर्मास की शुरुआत, व्रत के नियम और…

16 minutes ago

चाय की दुकान पर लगा एक QR कोड दुनिया को सिखा रहा डिजिटल पेमेंट का बड़ा सबक, जानिए UPI की ताकत

UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…

26 minutes ago

निर्जला एकादशी का संदेश: खुद को तकलीफ न दें, भीम की कथा से जानें व्रत का असली महत्व

Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…

27 minutes ago

कैसे भगवान शिव ने कामदेव को किया भस्म? जानिए ब्रह्मपुत्र के बीच बसे’उमानंद’ और कामाख्या मंदिर का अद्भुत जुड़ाव

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे दुनिया के सबसे छोटे नदी द्वीप…

28 minutes ago

मोहिनी एकादशी: प्राचीन कथा और पापों से मुक्ति का महत्व

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…

44 minutes ago