Diwali 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार तड़के देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.”
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में ट्वीट किया. इससे पहले उन्होंने एक छवि भी साझा की थी, जिसमें भगवान राम की मूर्ति को रोशनी से सजाया गया, जो त्योहार के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है.
“सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे. सकारात्मकता की भावना हर तरफ व्याप्त हो.”
दीपावली, जो प्रकाश के विजय का प्रतीक है, देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम और रचनात्मकता को सम्मानित करने के लिए इस त्योहार को स्वदेशी उत्सव के रूप में मनाएं. इस बीच, अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीयों से सजावट और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी चर्चा में हैं, जो इस त्योहार की भव्यता को दर्शाती हैं.
यह भी पढ़िए: दिवाली 20 या 21 अक्टूबर को? इस पर पंचांगों में हैं मतभेद, जानें लक्ष्मी पूजा के लिए सही तारीख
Also Follow Bharat Express on Youtube
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…