आस्था

Ram Navami 2025: अयोध्या में 25 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान श्रीरामलला का होगा अभिषेक

Ayodhya Ram Navami: 6 अप्रैल को श्रीराम नवमी के अवसर पर अयोध्या में भारी श्रद्धालुओं के एकत्रित होने की संभावना है. इस दिन करीब 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की उम्मीद जताई जा रही है. शहर को इस दिन के लिए भव्य रूप से सजाया जा रहा है, और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अयोध्या प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

अयोध्या प्रशासन की विशेष तैयारियां

अयोध्या प्रशासन ने इस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को सुगम बनाने के लिए कई तैयारियां की हैं. प्रमुख मार्गों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें. श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी मार्गों पर धूप से बचने के लिए शेड लगाए जाएंगे और श्रद्धालुओं के चलने के लिए मैटिंग भी बिछाई जाएगी. इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्रद्धा भाव से पूजा कर सकें.

भगवान श्रीरामलला का अभिषेक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, 6 अप्रैल को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक भगवान श्री रामलला का अभिषेक किया जाएगा. ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें श्रीरामलला के मस्तक पर तिलक करेंगी. यह धार्मिक अवसर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं को एकत्र करेगा, जो भगवान श्रीराम के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.


इसे भी पढ़ें- Ram Navami 2025: रामनवमी पर हनुमान जी करेंगे बेंड़ा पार, जानें पूजन विधि


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago