Satna News: आमतौर हम घरेलू हिंसा में पति द्वारा पत्नी पर हिंसा की खबरें सुनते हैं, लेकिन सतना में उल्टी गंगा बहती नजर आ रही है. एम.पी. में ऐसी घटना सामने आ रही है, जहां पत्नी ने पति पर ऐसा कहर बरपाया कि आप देख कर हैरान हो जाएंगे. पत्नी द्वारा पति की विडियो वायरल हो रही है जिसको लेकर पति ने शिकायत दर्ज की है.
घटना सतना के लोको पायलट लोकेश और उसकी पत्नी के साथ हुई है. मध्य प्रदेश के सतना जिले में रहने वाले लोकेश की जब शादी हुई तब उसने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उसकी पत्नी उसके साथ ऐसा करेगी. उसे अपनी ही पत्नी के खिलाफ सबूत जुटाने पड़ेंगे.
लोकेश और हर्षिता की शादी 2023 में हुई थी. लोकेश का मानना था कि वह एक गरीब घर की लड़की से शादी करके खुशहाल जिंदगी जिएगा. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उनके रिश्ते में खटास आ गयी और धीरे-धीरे नौबत मारपीट तक पहुंच गयी. जिस कारण से लोकेश को घर में सीसीटीवी लगाना पड़ जाएगा.
आमतौर पर हम देखते हैं कि पति के पत्नी को मारने की घटना सामने होती है, लेकिन यहां उल्टा ही हुआ है यहां पत्नी ने पति को मारा है और ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. सबूत कैमरे में रिकॉर्ड थे. मामला पुलिस तक पहुंचा, एफआईआर हुई तो पति के सीने पर चढ़कर पीटने वाली पत्नी बोलने लगी मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं, थोड़ी-बहुत नोंक-झोंक तो चलती है रिश्ते में, मैं तलाक नहीं चाहती.
लोकेश का कहना है कि हर्षिता उसे मानसिक और शारीरिक दोनों तोर पर प्रताड़ित करती है. उसपर शक करती थी, दोस्तों से मिलने नहीं देती, घर वालों से मिलने नहीं देती, जब मामला ज्यादा आगे बढ़ी तो सास और साले भी सतना आ गए और उसे पैसे के लिए दबाव डालते रहे, उसका कहना है कि वह पहले से कर्जे में डूबा हुआ है, लेकिन वह नहीं मान रहे.
12 मार्च को बहस के दौरान विवाद ज्यादा बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. इसके बाद हर्षिता लोकेश के उपर बैठ गयी और उसे मारने लगी. ये पूरी घचना सीसीटीवी में कैद हो गयी है.इसके बाद लोकेश ने सतना सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. हर्षिता उसे धमकाने लगी, मैं आत्महत्या कर लूंगी, तुम्हारे पूरे परिवार को फंसा दूंगी. आखिरकार तंग आकर लोकेश ने एसपी ऑफिस में एक आवेदन दिया कि अगर उसकी पत्नी उसके साथ कुछ गलत कर दे तो उसके परिवार को बचा लिया जाए.
ये भी पढ़े फर्जी हस्ताक्षर मामले में कोर्ट का आदेश, दिल्ली पुलिस दर्ज करे प्राथमिकी
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…