आस्था

Sanatan hindu ekta yatra : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता के लिए संतों से मांगा आशीर्वाद

Sanatan hindu ekta yatra : नई दिल्लीः बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक 170 किलोमीटर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालेंगे। यात्रा छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ से शुरू होगी और इसका समापन विश्व प्रसिद्ध वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में 16 नवंबर को होगा.

10 दिवसीय होगी Sanatan hindu ekta yatra

10 दिवसीय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को सफल बनाने व यात्रा की रणनीति तैयार करने के लिए बुधवार को राघवेंद्र दास उदासीन आश्रम में दिल्ली संत महामंडल की बैठक दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष, सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुई।

Sanatan hindu ekta yatra के लिए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने संतों से मांगा आशीर्वाद

बैठक में मुख्य अतिथि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी संतों से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उददेश्य सनातनियों को एकजुट करना है. दिल्ली संत महामंडल से जितने भी संत जुडे हैं, सभी के हजारों भक्त व अनुयायी हैं. वे सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे तो यह यात्रा ना सिर्फ सफल होगी बल्कि नया इतिहास भी रचेगी.  उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए. यमुना को शुद्ध करने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों और मस्जिदों में राष्ट्रगीत बजाया जाना चाहिए.

श्रीमहंत नारायण गिरि ने दिलाया सहयोग का भरोसा

दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि सनातन हिंदू एकता हेतु देश के सभी संत कृतसंकल्पित हैं. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश-विदेश में सनातन धर्म की पताका फहरा रहे हैं. उनकी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य करेगी और इस पुनीत कार्य में दिल्ली संत महामंडल का पूरा सहयोग रहेगा. साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाए.

सभा में संतों ने की हिन्दू राष्ट्र की मांग

वृंदावन में भी यात्रा का समापन श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद मंदिर की स्थापित करने वाले स्वामी हरिदास महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करके हो. श्री महंत नारायण गिरि ने कहा कि सबसे पहले जय हिंदू राष्ट्र का नारा वीर सावरकर ने दिया था. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर भी बनेगा और भारत हिंदू राष्ट्र भी बनेगा. अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है और भारत के हिंदू राष्ट्र बनने का समय भी आ चुका है. इसके लिए सभी संतों को एक मंच पर आना होगा और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को सफल बनाना होगा.

बैठक के विशिष्ट अतिथि विश्व प्रसिद्ध संत सुधांशु महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक ऐसा कार्य कर रहे हैं, जो पूरे विश्व की दशा व दिशा बदल देगा.

Sanatan hindu ekta yatra में दिल्ली संत मंडल के संतगण होंगे शामिल

Sanatan hindu ekta yatra से ही मानवता के कल्याण व विश्व में शांति का रास्ता खुलेगा और इसके लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को सफल बनाना होगा. दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता का जो संकल्प लेकर चल रहे हैं, उसका तो पूर्ण व सफल होना निश्चित ही है, क्योंकि उन पर भगवान राम व बालाजी महाराज की विशेष कृपा है.

बैठक के संचालक दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को दिल्ली संत महामंडल का पूर्ण सहयोग मिलेगा. मंडल से जुडे हजारों संत यात्रा में भाग लेकर उसे सफल बनाएंगे.

बैठक में दिल्ली संत महामंडल के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी महायोगी महाराज, कोषाध्यक्ष मंहत धीरेंद्र पुरी महाराज, दिल्ली संत महामंडल की पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी विद्यानंद गिरि महाराज, महंत स्वामी प्रबल मुनि महाराज, महामंडलेश्वर राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि महाराज, जगतगुरू स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज, आचार्य देवव्रत महाराज, कोतवाल मंगलदास महाराज, साध्वी शिवानी, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गौ कथा वाचक गुरू मां मंजू भारद्वाज, श्री श्री 1008 जगतगुरू शिवाचार्य साध्वी विश्वरूपा महाराज, साध्वी शिवानी समेत बडी संख्या में संत मौजूद रहे.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

8 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

50 minutes ago