आस्था

Sawan 2025: सावन की चतुर्दशी पर बनेगा आयुष्मान योग, हर-हरि की पूजा से मिलेगी दीर्घायु, समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ

Sawan 2025: सावन माह में चतुर्दशी तिथि और आयुष्मान योग का संयोग 6 अगस्त, गुरुवार को बन रहा है. यह दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

दृक पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा. चंद्रमा धनु राशि में संचार करेंगे और नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा रहेगा.

आयुष्मान और प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके साथ ही विष्कम्भ योग का भी निर्माण हो रहा है, जो सुबह 7 बजकर 18 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.

वहीं, राहुकाल दोपहर 2 बजकर 07 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, इस दौरान पूजा से बचें.

शिव-नारायण पूजन से मिलेगी दीर्घायु और समृद्धि

सावन की चतुर्दशी धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखती है. ऐसे में आयुष्मान योग इसे और भी खास और फलदायी बना देता है, जो दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन महादेव और नारायण की पूजा से सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है.

धर्मशास्त्रों में पूजन विधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिलती है. इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. शिव मंदिर या घर में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी चढ़ाएं.

इसके बाद बेलपत्र, मदार, दूब, गुड़, काला तिल, अक्षत भस्म आदि अर्पित करें. विधि-विधान से पूजन के बाद ‘ओम नम: शिवाय’, ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जप करें. पूजन के बाद शिव चालीसा का पाठ करने के बाद आरती करें.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 06 August: आज सावन के अंतिम प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त और सूर्य-चंद्रमा से जुड़ी जानकारी

दान और मंत्रजाप से होगा पूर्ण फल

इस दिन की पूजा से पारिवारिक सुख, आर्थिक समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ मिलता है. भक्तों को ब्रह्म मुहूर्त या प्रदोष काल में पूजा करने की सलाह दी जाती है.

महादेव की पूजा के बाद नारायण की पूजा का भी विशेष महत्व है. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को स्नान कराने के बाद रोली, चंदन, हल्दी चढ़ाएं.

उनके समक्ष दीप, धूप जलाने के बाद नारायण को तुलसी पत्र, फूल और माता लक्ष्मी को फूल अर्पित करें. पूजन के बाद ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

पूजा के बाद गरीबों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा दान करें. इस दिन फलाहार या सात्विक भोजन करें.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago