Sawan 2026: सावन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ भोलेनाथ की गूंज सुनाई देने लगती है और जब बात सावन के पहले सोमवार की हो तो उत्साह देखते ही बनता है. इस बार 3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है. हिंदू मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित सबसे खास दिन माना जाता है.
इस दिन सुबह से ही शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के साथ भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं. कोई शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनी मन्नत मांगता है, तो कोई पूरे दिन का उपवास रखकर भोलेबाबा को मनाता है. अगर आप भी कल यानी सोमवार को मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पूजा की सही विधि और कुछ जरूरी नियमों के बारे में जरूर जान लें.
सावन सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद आप चाहें तो घर के मंदिर में या पास के किसी भी शिव मंदिर में जा सकते हैं. शिवलिंग पर जलाभिषेक करना सबसे उत्तम माना जाता है. जल चढ़ाते वक्त उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिला लें तो सोने पर सुहागा है. इसके अलावा आप दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से भी भोलेनाथ का अभिषेक कर सकते हैं.
शिवलिंग पर पूजा के दौरान जल और पंचामृत के अलावा बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल और चंदन अर्पित करना चाहिए. पूजा संपन्न होने के बाद फल या मिठाई का भोग लगाएं. बेलपत्र चढ़ाते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पत्ते कटे-फटे या गंदे न हों हमेशा साफ और साबुत बेलपत्र ही भगवान को चढ़ाएं.
पूजा के समय लगातार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें और समय हो तो शिव चालीसा का पाठ भी जरूर करें. अंत में आरती करके अपने परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang: सावन कृष्ण चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त
अगर आप सावन का पहला सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो पूरे दिन सात्विक आहार लें या फिर फलाहार पर रहें. हालांकि अगर आपकी सेहत ठीक नहीं है तो जबरदस्ती उपवास रखने से बचें क्योंकि भगवान शिव दिखावा नहीं बल्कि आपकी सच्ची भावना देखते हैं.
इसके अलावा सोमवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराना, अन्न या वस्त्र दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. पूरे दिन अपने मन को शांत रखें, किसी से वाद-विवाद न करें और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग की पूजा में कुछ चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए. जैसे कि शिवलिंग पर कभी भी तुलसी के पत्ते और केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं. इसके अलावा बासी या मुरझाए हुए फूलों का प्रयोग भी वर्जित है. पूजा हमेशा शांत मन से और तल्लीनता के साथ करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…