आस्था

सावन की शिवरात्रि पर आज करें ये 3 दिव्य उपाय, धन प्राप्ति, संतान सुख और शीघ्र विवाह का जल्द बनेगा योग

Sawan Shivratri 2024 Upay: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व है. इस दिन की गई शिवजी की उपासना से तमाम मनोकामनाओं की पूर्ति शीग्र होती है. इसके अलावा भगवान शिव की कृपा से जीवन में हर प्रकार का सुख और ऐश्वर्य प्राप्त होता है. सावन की शिवरात्रि पर शिवजी के भक्त कांवड़ में जलभकर शिवालयों में शिवजी को अर्पित करते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन मास की शिवरात्रि 2 अगस्त को यानी आज है. ऐस में आइए जानते हैं धन प्राप्ति, संतान सुख और शीघ्र विवाह के लिए खास उपाय.

सावन शिवरात्रि पर धन प्राप्ति के उपाय

सावन शिवरात्रि पर आज शुभ मुहूर्त में दूध, दही, शक्कर और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें. विधि-विधान से शिवजी का अभिषेक करने के बाद भगवान शिव से धन प्राप्ति की कामना करें. मान्यता है कि इस दिन किया गया अभिषेक हर प्रकार की मनोकामना को पूर्ण करता है.

सावन शिवरात्रि पर संतान प्राप्ति के उपाय

संतान प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गाय का शुद्ध घी अर्पित करें. ऐसा करने के बाद शिवलिंग जल या गंगाजल अर्पित करें. ऐसा करते हुए मन ही मन शिवजी से संतान प्राप्ति की कामना करें. सावन शिवरात्रि पर इस उपाय को करने से जल्द ही संतान सुख का योग बनता है.

शीघ्र विवाह के लिए उपाय

सावन शिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त में शिवलिंग पर जल का अभिषेक करें. साथ ही साथ शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के दौरान हर बार ओम् नमः शिवाय का जाप मन ही मन करते रहें. इतना करने के बाद भोलेनाथ से शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना करें. इस उपाय को शादीशुदा लोग भी कर सकते हैं. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है.

सावन शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज (2 अगस्त) दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी. जबकि इस तिथि की समाप्ति 3 अगस्त को 3 बजकर 50 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, सावन शिवरात्रि का व्रत आज रखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: आज है सावन की शिवरात्रि, भगवान शिव को इस विधि से करें प्रसन्न; हमेशा रहेंगे खुशहाल

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago