शनि देव.
Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नौ ग्रहों में शनि का खास महत्व है. सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान हैं. सीधी चाल में शनि देव इस वक्त सबसे ताकतवर स्थिति में हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव की इस चाल से कुछ राशियों को बहुत अच्छा लाभ होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि एकमात्र ग्रह और देव हैं जो सभी राशियों पर प्रभाव डालते हैं. न्याय देवता शनि, किन 6 राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं, जानिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव दो राशियों के स्वामी हैं. मकर और कुंभ राशि पर शनि ग्रह का स्वामित्व है. ये दो राशियां शनि की मूल राशियों में शामिल हैं. शनि देव इस वक्त मार्गी अवस्था में बेहद ताकतवर और अच्छी स्थित में संचरण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के जानकार शनि की इस स्थिति को उत्तम कह रहे हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की उत्तम और ताकतवर स्थिति का छह राशियों को विशेष लाभ मिलेगा. जिन छह राशियों पर शनि देव मेहरबान रहने वाले हैं, उनमें मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि शामिल है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की इस स्थिति में कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. शनि की इस स्थिति में बेईमानी करने वालों को शनिदेव कठोर दंड देंगे.
शनि देव इस वक्त उदित अवस्था में हैं और वे इस स्थिति में साल के अंत तक रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव फरवरी, 2025 में अस्त हो जाएंगे. हालांकि, शनि देव कुछ दिनों बाद उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शुक्र-आदित्य योग से पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत, होगा बंपर लाभ
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…