सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Bakrid 2024: मुस्लिम समाज के त्योहार बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई लगने लगी है. इस बार बकरीद 17 जून को पड़ रही है. मान्यता के अनुसार इस दिन मुस्लिम समाज बकरे की कुर्बानी देते हैं. ऐसे में देश भर की तमाम बजारों में एक से बढ़कर महंगे बकरे पहुंच रहे हैं और लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी भी कर रहे हैं. इसी बीच दिल्ली से खबर सामने आ रही है कि यहां के मीना बाजार में बकरों की लगी बाजार में एक बकरे की कीमत 10 लाख रुपये है, जिस किसी ने भी उसकी कीमत सुनी उसके होश उड़ गए.
दिन पर दिन बढ़ती महंगाई का असर त्योहारों पर भी देखने को मिल रहा है. तो वहीं बकरीद के मौके पर दिल्ली के बाजार में खूब रौनक दिखाई दे रही है. यहां की बकरा मार्केट में सबसे कम कीमत के बकरे का रेट 25 हजार है. इसके बाद लाखों में बकरों की कीमत है. जिस बकरे की कीमत 10 लाख रुपए है. इस तरह से देखा जा रहा है कि बढ़ती महंगाई के कारण बकरों की भी कीमत बढ़ रही है और लाखों में उनकी नीलामी हो रही है.
10 लाख कीमत वाले बकरे के मालिक मोहम्मद तालीम कहते हैं कि ये दुर्लभ बकरे बेशकीमती हैं क्योंकि इन पर अल्लाह का नाम लिखा है. मोहम्मद तालीम कहते हैं कि बकरे को खरीदने के लिए मुंबई से 10 लाख रुपये की बोली लगी है लेकिन हमने कोई फिक्स रेट तय नहीं की है. उन्होंने कहा कि जो सबसे अधिक इस बकरे की बोली लगाएगा, उसे बकरा बेच देंगे. इस बकरे की कीमत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. लोगों का कहना है कि इतने में तो एक शानदार कार खरीद ली जाए.
मोहम्मद तालीम कहते हैं कि बकरे की कीमत उसके आकार और नस्ल के मुताबिक तय की जाती है. तालीम कहते हैं कि 17 जून तक हम सभी बकरे बेच देंगे और ईद मनाने के लिए अपने घर लौट जाएंगे. इसके अलावा वह कहते हैं कि बाजार में एक जोड़े बकरे की कीमत एक से दो लाख रुपये तक है. 14 महीने से कम उम्र के बकरे की कुर्बानी नहीं होती है.
मीना बाजार में बकरे बेच रहे शाकिर हुसैन बताते हैं कि वह मेवात से 100 बकरे लेकर दिल्ली पहुंचे थे और अब तक 30 बकरे बेच चुके हैं. वह हर साल यहां पर बकरे बेचने के लिए आते हैं. वह कहते हैं कि यहां बिकने के लिए हर दिन 6 से 7 ट्रक आते हैं. एक ट्रक में कम से कम 200 बकरे होते हैं. वह कहते हैं कि 25 हजार से ऊपर की दाम के बकरे बहुत जल्दी बिक जाते हैं. यहां पर किसी बकरे का नाम अल्लाह तो किसी का रितिक है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…