आस्था

रक्षाबंधन से पहले शनि की चाल में बड़ा बदलाव, 46 दिन इन राशियों के लिए साबित होगा वरदान

Shani Nakshatra Parivartan Good Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि महाराज को न्याय का देवता कहा गया है. शनि देव राशि परिवर्तन के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. ज्योतीय गणना के अनुसार, 6 अप्रैल को शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश हुआ. लेकिन, इस साल रक्षा बंधन से ठीक पहले यानी 18 अगस्त को शनि देव पूर्वाभाद्रपद से पहले चरण में प्रवेश करेंगे. शनि देव इस नक्षत्र में 3 अक्टूबर 2024 तक संचरण करते रहेंगे. कर्मफदाता शनि देव जब कभी भी अपनी चाल बदलते हैं तो सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं. बहरहाल शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशियों को 46 दिनों तक जमकर आर्थिक लाभ हो सकता है. साथ ही नौकरी-व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिल सकती है.

मिथुन राशि

शनि का पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र में प्रवेश करना मिथुन राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद फायदमंद साबित होगा. शनि महाराज की कृपा से अटके हुए बनते नजर आएंगे. इस दौरान अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वालों को शनि ग्रह की शुभता प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े विवाद का निपटारा होगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कारोबार में खास आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि से जुड़े लोगों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा. व्यापार करने वालों के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन की अवधि मुनाफे वाला साबित होगा. इस दौरान किसी भी कार्य में किए गए मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. छात्रों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा. इसके साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी. आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. निवेश से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है. सुख-समृद्धि बढ़ेगी और घर-परिवार खुशहाल रहेगा.

कुंभ राशि

शनि देव पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति देव हैं. ऐसे में कुंभ राशि वालों को शनि महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होगी. चूंकि, कुंभ राशि पर इस वक्त शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. इसलिए, शनि के इन नक्षत्र परिवर्तन से शनि की पीड़ा से कुछ हद तक राहत मिलेगी. भौतिक सुख-संसाधनों में वृ्द्धि होगी. नौकरीपेशा वाले शनि देव की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा.

यह भी पढ़ें: शनि के नक्षत्र में ग्रह राहु का प्रवेश, 106 दिन इन 3 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख!

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण इन 4 राशि वालों के जीवन पर डाल सकता है खतरनाक असर! रहें बेहद सतर्क

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago