शुक्र गोचर 2024.
Shukra Gochar 2024 Astrology Prediction: ज्योतिष शास्त्र की गणना में प्रत्येक ग्रह के गोचर का खास महत्व है. किसी भी गोचर का सीधा संबंध 9 ग्रह और 12 राशियों से होता है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे गोचर कहा जाता है. गोचर का असर न सिर्फ देश और दुनिया पर होता है, बल्कि यह प्रत्येक इंसान के जीवन पर भी खास प्रभाव डालता है. ज्योतिष की गणना के अनुसार, धन-वैभव, ऐश्वर्य और सुख का कारक ग्रह शुक्र अक्टूबर में गोचर करने जा रहा है. शुक्र देव 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे शुक्र का यह गोचर किन 4 राशियों के लिए फायदेमंद है, जानिए.
शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. इस राशि के लग्न भाव में शुक्र देव प्रवेश करेंगे. ऐसे में शुक्र के इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातक को तमाम भौतिक सुख की प्राप्ति होगी. इस गोचर की अवधि में जो भी काम करेंगे उसका दोगुना लाभ प्राप्त होगा. नौकरी-व्यापार में खास तरक्की होगी. धन लाभ के कई योग बनेंगे. आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
यह भी पढ़ें: शनि के शश राजयोग से इन 5 राशियों के लोग बनेंगे धनवान! मार्च 2025 तक का समय वरदान के समान
इस राशि से जुड़े जातकों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन विशेष शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. शुक्र के गोचर की अवधि में खूब आर्थिक उन्नति होगी. विदेश में नौकरी करने का सपना साकार होगा. नौकरी में परिवर्तन का योग बनेगा. धन से जड़े कई मामलों में लाभ होगा. आर्थिक निवेश से खास लाभ होगा. इस दौरान कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.
शुक्र गोचर कुंभ राशि से संबंध रखने वालों के लिए भी शुभ है. शुक्र देव की कृपा से संपत्ति और वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा. शुक्र-गोचर की अवधि में अगर कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अच्छा रहेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ प्राप्त होगा. परिवार में माता-पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. कुल मिलाकर शुक्र गोचर की पूरी अवधि इस राशि के लिए लाभकारी है.
इस राशि के लिए शुक्र का यह गोचर कई मामलों में लाभकारी है. शुक्र का यह राशि परिवर्तन धन लाभ के कई नए अवसरों को लेकर आएगा. इस दौरान कार्यक्षेत्र में खास उन्नति देखने को मिलेगी. इसके अलावा इस दौरान किये गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अच्छी होगी. बिजनेस में जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. संपत्ति में इजाफा होगा.
यह भी पढ़ें: महाअष्टमी पर 50 साल बाद दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के लोग होंगे धनवान! बरसेगी मां महागौरी की कृपा
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…