आस्था

Shukra Gochar: 25 अगस्त से इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, बरसेगी शुक्र देव की विशेष कृपा

Shukra Gochar 2024 Lucky Zodiac: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह समय-समय पर राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है. धन, सुख और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. वैसे तो शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन तीन राशियों को विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होने के साथ-साथ धन-दौलत में भी वृद्धि होगी. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, शुक्र देव 25 अगस्त को रात 1 बजकर 14 मिनट पर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आइए जानते हैं शुक्र का यह राशि परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है.

सिंह राशि

शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश करना सिंह राशि के लिए फायदेमंद साबित होगा. शुक्र गोचर की अवधि में जबरदस्त धन लाभ होगा. शुक्र देव की कृपा से धन-दौलत और सुख के साधनों में खूब वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों को शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. इस दौरान किसी भी काम में आर्थिक निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी. जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि

शुक्र ग्रह का यह गोचर वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत शुभ है. धन लाभ के दृष्टिकोण से भी शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा. शुक्र देव की कृपा से धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में परिवर्तन का विचार कर रहे लोगों के लिए शुक्र गोचर की अवधि शुभ रहेगी. व्यापार करने वालों को अटका हुआ धन वापस मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अच्छी होगी. नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा. शादीशुदा जातकों को लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. लव लाइफ में खुशहाली रहेगी. निवेश से लाभ होगा.

मीन राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए अत्यधिक लाभकारी रहने वाला है. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से धन में वृद्धि होने के साथ-साथ सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी. व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. छात्रों को शुक्र गोचर की अवधि में शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी करने वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सरकरी योजना से लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: देवताओं के गुरु बृहस्पति करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 20 अगस्त से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Dipesh Thakur

Recent Posts

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

4 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

16 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

17 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

42 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

53 minutes ago