आस्था

Sun Transit: सूर्य देव करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों के शुरु हो सकते हैं अच्छे दिन

Sun Transit: सूर्य देव हर साल 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करते हैं. सूर्य का यह गोचर ज्योतिष की दृष्टी से बेहद अहम माना जा जाता है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मकर राशि पर शनि देव का प्रभाव रहता है, वहीं शनि व सूर्य एक दूसरे के अनुकूल ग्रह हैं. इसलिए इस राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर खास तौर पर फलदायक रहता है.

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर से लाभ मिलता दिख रहा है. आइए जानते हैं वे तीन राशियां कौन सी हैं और उनको सूर्य के इस गोचर के दौरान किस तरह के लाभ मिल सकते हैं.

मकर राशि (Makar Zodiac)

चूंकि सूर्य का यह गोचर इसी राशि में हो रहा है, इसलिए मकर राशि वालों को खसतौर पर लाभ मिलने की संभावना है. गोचर काल में इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

अगर इस राशि वाले लोग साझेदारी में कोई काम शुरु करते हैं तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है. अगर आपने कहीं पहले से कोई निवेश कर रखा है तो उसमे अत्यधिक लाभ के योग हैं. बेरोजगारों को इस दौरान कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है.

वृष राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि वालों के लिए सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रह इस राशि के दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं. दसवां भाव कार्यक्षेत्र से जुड़ा होता है. इस कारण इनकों व्यापार में लाभ हो सकता है.

वहीं विदेश से संबंधित किसी व्यापार में भी लाभ मिलने की उम्मीद है. नौकरी पेशा लोगों को गोचर काल में कार्यस्थल पर वरिष्ठों और अधीनस्थों, दोनों का सहयोग प्राप्त होगा. इस दौरान पिता के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घड़ी के आकार और रंग का है किस्मत कनेक्शन, ऐसी गलती करने से बचें

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव इस राशि वालों की कुंडली में आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं. इस कारण धन के मामले में इस राशि वाले लोग लकी रहेंगे. इसलिए इस समय आपको कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी. इसके अलावा अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है.

अगर इस राशि वाले लोग पुराने रोग से परेशान हैं तो उससे भी मुक्ति मिल सकती हैं. किसी भी तरह के शोध कार्य से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है. इसके अलावा मिथुन राशि वालों के दांपत्‍य संबंधों में सुधार होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

3 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

6 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

9 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

38 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

44 minutes ago