होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
वंदे भारत ट्रेन पर दूसरी बार पथराव
Vande Bharat Train: 5 दिनों पहले पश्चिम बंगाल में शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन पर पथराव के मामले सामने आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरी बार वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. इस मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 154 के तहत आरपीएफ चौकी/एनजेपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी की तरफ जा रही थी तब दार्जीलिंग जिले में पथराव किया गया. दार्जीलिंग जिले में फांसीदेवा के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए. इस घटना में वंदे भारत के 2 कोच में लगी खिड़कियों के कांच भी टूट गए हैं. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं.
ये राज्य में 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना थी. इससे पहले सोमवार को भी ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे. वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह घटना मालदा में कुमारगंज स्टेशन के पास हुई. न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए थे. पत्थर लगने से ट्रेन के सी-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई. जीआरपी पहले ही इस मामले की जांच कर रही है. वहीं, पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने कुछ इलाकों में जागरूकता अभियान भी शुरू किया है.
पश्चिम बंगाल को हाल में वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रेल रूट पर वंदे भारत का परिचालन शुरू होने के बाद ट्रेन पर दूसरी बार पत्थरबाजी करने की घटना सामने आई है, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया. वहीं पलटवार में टीएमसी ने इसे साजिश करार दिया है.
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. पीएम ने भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि देश की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने 475 ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू करने का संकल्प लिया था. इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य नेता हावड़ा में कार्यक्रम में मौजूद थे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…