सूर्य राशि परिवर्तन 2024.
Surya Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों राजा कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सूर्य देव आज राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य देव आज यानी 13 फरवरी, मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव इस स्थिति में 13 मार्च 2024 तक रहेंगे. वैसे तो सूर्य कुंभ राशि में जाना हर राशि के लिए कुछ ना कुछ खास है. मगर कुछ राशियां ऐसी हैं, जिससे जुड़े लोगों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद है, जानिए.
सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश करना राशिचक्र की पहली राशि मेष के लिए बेहद शुभ है. सूर्य गोचर की अवधि में आपके जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म होगा. नौकरीपेशा वालों को जॉब में प्रमोशन मिलेगा. इसके साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी की भी प्रबल संभावना है. समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पिता की संपत्ति का लाभ मिलेगा. साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा. शादीशुदा लोगों को बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलेगी. कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं.
सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि से जुड़े लोगों के लिए भी लाभदायक और भाग्यवर्धक है. सूर्य के गोचर की पूरी अवधि में सरकारी नौकरी करने वालों को खास लाभ मिलता रहेगा. सरकारी योजना का भी खाल लाभ प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. सूर्य के राशि परिवर्तन की अवधि में कार्यों को लेकर सकारात्मक व्यस्तता बनी रहेगी. इस दौरान गाड़ी खरीद सकते हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश करेंगे, उन्हें बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा.
सूर्य का कुंभ राशि में जाना कन्या राशि के लिए कई दृष्टिकोण से लाभकारी है. सूर्य गोचर के दौरान कार्यस्थल पर साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. मुश्किल दौड़ से छुटकारा मिलेगा. सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा. जॉब करने वालों को इस दौरान सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है. विरोधियों को पराजित करने में सफल होंगे.
यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग! इन राशियों को होगा अकूत धन लाभ
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…