महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
मिथुन चक्रवर्ती की तबियत में सुधार
Mithun Chakraborty Health Update:दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार सुबह 10 फरवरी को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया था कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था. हालांकि अब एक्टर की तबियत में सुधार है. वह अस्पताल से डिसचार्ज होकर घर आ गए हैं. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद एक्टर को पीएम मोदी ने फोन करके उनका हाल चाल जाना और उन्हें डांट भी लगाई है. क्यों? आइए बताते हैं.
मिथुन को सोमवार दोपहर 12 फरवरी को छुट्टी दे दी गई. मिथुन ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह “बिल्कुल ठीक” हैं और अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे. मिथुन चक्रवर्ती ने कहा , “मैं बिल्कुल ठीक हूं. वास्तव में कोई समस्या नहीं है. मुझे अपने खान-पान पर कंट्रोल रखना होगा. चलो देखते हैं. मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं शायद कल से ही.” मिथुन चक्रवर्ती ने लोगों को अपने डाइट का ख्याल रखने की सलाह दी.
मिथुन ने कहा- ‘मैं राक्षस की तरह खाता हूं इसलिए मुझे सजा मिली. सभी के लिए मेरी सलाह है कि अपने खाने पर कंट्रोल रखें. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें यह गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए कि मीठा खाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अपनी डाइट पर काबू रखें.’मिथुन चक्रवर्ती ने ये भी बताया कि अस्पताल में एडमिट होने के दौरान रविवार को उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था. पीएम मोदी ने उन्हें इस बात के लिए डांटा क्योंकि वह अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख रहे हैं.
ये भी पढ़ें:रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी का कार्ड वायरल, इस शानदार जगह कपल लेंगे सात फेरे
मिथुन ने आगे कहा- ‘पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा क्षेत्रों की देखभाल कौन करेगा? मैं करूंगा. मैं बीजेपी के साथ एक्टिवली जुड़ा रहूंगा. लेकिन अगर मुझे चुनाव प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में जानें के लिए कहा गया तो मैं जाऊंगा. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत इज्जत करता हूं. बीजोपी के लिए अपने चरम पर पहुंचने का समय आ गया है.’
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…