शंभू बाॅर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
Haryana Farmers Protest Kisan Andolan Update: किसानों के दिल्ली कूच से पहले सोमवार शाम चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही. मीटिंग में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा मौजूद थे. वहीं किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि कल सुबह 10 बजे दिल्ली कूच होगा. उन्होंने किसानों से पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बाॅर्डर पर इकट्ठा होने के लिए कहा है.
मीटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. उसकी नियत में खोट है. वह हमें कुछ नहीं देना चाहते हैं. मीटिंग में हर मुद्दे पर चर्चा हुई है. वहीं जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अड़ी है. सरकार अब भी पुरानी बातों पर ही कायम है. जानकारी के अनुसार एमएसपी को लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि कमेटी बना रहे हैं लेकिन किसान इसके लिए राजी नहीं हुए.
जानकारी के अनुसार किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई मीटिंग में पिछले आंदोलनों के दौरान किसानों और युवाओं पर दर्ज हुए केसों को वापस लेने, लखीमपुर खीरी के परिवारों को मुआवजे पर सहमति बनी है. बिजली एक्ट को रद्द करने का आश्वासन भी सरकार ने दिया था.
वहीं उधर किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए सीमेंट की बैरिकेडिंग,कंटीली तारें और कीलें बिछाई हैं. इतना ही किसान नदी के रास्ते से अंदर ना आ जाए इसके लिए शंभू बाॅर्डर पर घग्गर नदी में खुदाई की गई है. सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट बैन किया है. सरकार ने अंबाला, हिसार, कैथल, जींद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, चंडीगढ़ समेत 15 जिलों में धारा 144 लगाई है.
हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदर्शन के दौरान अगर उपद्रवी निजी या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं तो इसकी भरपाई उपद्रवियों से ही की जाएगी. मामले में राज्य के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने आदेश भी जारी कर दिए हैं. इतना ही नहीं किसानों से निपटने के लिए सरकार ने इस बार पुख्ता इंतजाम किए हैं. प्रशासन ने सिरसा, डबवाली और कैथल पुलिस लाइन में ओपन जेल बनाई है.
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…